एक्सप्लोरर

Weather Update: देशभर में शीतलहर का कहर जारी, कई राज्यों में दर्ज हुआ शून्य से भी कम तापमान- मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather Update: देश के कई राज्यों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. गंगा के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रह सकती है.

Weather Update: देश के कई राज्यों में शनिवार (7जनवरी) को न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास दर्ज किया गया. राजस्थान के बीकानेर में 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, शीत लहर की चपेट में आने वाले कई राज्यों में शनिवार (07जनवरी) को तापमान इस मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

आईएमडी ने शनिवार को कई शहरों का न्यूनतम तापमान बताते हुए एक सूची जारी की है, जिसमें राजस्थान के बीकानेर में शून्य डिग्री और चूरू में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली के रिज में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के नौगांव में तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है. खजुराहो में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं यूपी के बरेली में 2.9 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.हरियाणा के भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, करनाल में 4.8 डिग्री और रोहतक में 6.2 डिग्री रहा और अंबाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान अगले कुछ दिन तक 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान और शीत लहर की चेतावनी

2 दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है, उसके बाद लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. 

अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में तापमान बहुत अधिक रहने की संभावना है और बाद के 3 दिनों के दौरान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. राजस्थान और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में और पंजाब, बिहार, गंगा के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रह सकती है.

कोहरा और शीत की चेतावनी

गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के पास हल्की हवाएं और उच्च नमी जारी रहने के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान रात और सुबह के दौरान कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : Joshimath Landslide : जोशीमठ के घरों में पड़ी दरारों से खौफ में लोग, CM धामी से लगाई मदद की गुहार- देखें ये खौफनाक तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget