एक्सप्लोरर

दिल्ली में बीते 10 सालों में अगस्त महीने में हुई सबसे कम बारिश, जुलाई में सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक

राजधानी दिल्ली में अगस्त में अब तक सामान्य से 72 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है जो 10 सालों में सबसे कम है. राजधानी में पिछले साल अगस्त के पहले 12 दिन में 37.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी दिल्ली में अगस्त में अब तक सामान्य से 72 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है जो 10 सालों में सबसे कम है. हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार और गुरुवार के बीच भारी बारिश का अनुमान जताया है.

77 प्रतिशत कम बारिश का अनुमान

दिल्ली के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने इस महीने अब तक सिर्फ 31.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की है जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 109.6 मिमी है. वहीं पालम मौसम केंद्र ने 55.6 मिमी बारिश दर्ज की है, जो सामान्य 114.3 मिमी की तुलना में 51 प्रतिशत कम है. लोधी रोड वेधशाला ने 109.6 मिमी के सामान्य के मुकाबले सिर्फ 25.6 मिमी बारिश का अनुमान लगाया है जो 77 प्रतिशत कम है.

जुलाई में हुई सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक 

राजधानी में पिछले साल अगस्त के पहले 12 दिन में 37.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. शहर में 2018 में इसी समय में 56 मिमी, 2017 में 64 मिमी और 2016 में 41 मिमी बारिश हुई थी. इसी अवधि में 2015 में 110.6 मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2014 में 120.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. इस साल जुलाई में, दिल्ली में 236.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य 210.6 मिमी से 12 प्रतिशत अधिक थी.

पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई क्योंकि मॉनसून अक्ष रेखा में उतार-चढ़ाव बना रहा और यह दिल्ली-एनसीआर में अधिक समय तक नहीं रही.

इसे भी देखेंः

अलीगढ़: BJP विधायक ने लगाया थाने में पिटाई का आरोप, थानाध्‍यक्ष सस्‍पेंड, सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू और एलजेपी नेता आए आमने-सामने, खुलकर कर रहे एक दूसरे की फजीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget