एक्सप्लोरर

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फीली हवाएं, मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड, दिल्ली में गिरा पारा, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

मंगलवार को भी दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली में विजिबिलिटी 600 मीटर बनी हुई है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.7 और अधिकतम 18.7 दर्ज किए जाने की संभावना है.

Weather Update 17 January: दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिमी भारत भीषण ठंड से ठिठुर रहा है. फिलहाल अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है. मंगलवार (17 जनवरी) सुबह 5.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके पहले सोमवार को राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में सीजन का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 

मंगलवार को भी दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली में विजिबिलिटी 600 मीटर बनी हुई है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.7 और अधिकतम 18.7 दर्ज किए जाने की संभावना है.

चुरू में पारा माइनस में
दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान नीचे होकर 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. पश्चिमी राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले दो दिन शीतलहर की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 जनवरी को ठंडी जारी रहेगी. 19 जनवरी से इसमें कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है. 

पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति रहेगी. उत्तर प्रदेश और बिहार में 17 से 19 जनवरी तक और मध्य प्रदेश, हिमाचल में 17 से 18 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान लगाया गया है.

19 जनवरी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 और 20 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पश्चिमी भारत पर असर डालेंगे. जिसके चलते उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी के बाद से समाप्त होने की संभावना है. 18 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके चलते जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम/पृथक/ छिटपुट बारिश की आशंका है.

यह भी पढ़ें

Rajasthan Politics: क्या सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर किया है वार? उनका ये बयान बढ़ा सकता है कांग्रेस की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget