एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है, आज कुछ राज्यों में हल्की बारिश के भी आसार-IMD

हिमाचल प्रदेश में ठंड बरकरार है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में राज्य में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है.मनाली, केलॉन्ग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि शिमला में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

नई दिल्ली: उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है. ऊपरी हिस्‍सों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का बहना शुरू हो गया है. आज (22 नवंबर) को देश के कुछ हिस्‍सों में बारिश के भी आसार हैं. ओडिशा, तेलंगाना में हल्की बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और झारखंड में भी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह दिल्ली में कोहरा / धुंध और आंशिक रूप से बादल छाए रहे सकते हैं. वहीं दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 259 ('खराब' श्रेणी) पर , बवाना में 305 ('बहुत खराब' श्रेणी) पर, द्वारका सेक्टर-8 में 284 ('खराब' श्रेणी) पर, जहांगीरपुरी में 323 ('बहुत खराब' श्रेणी) पर है.

देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही थी. वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही और 24 घंटे के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 251 रहा.

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मैदानी इलाकों में चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के एकमात्र पहाड़ी इलाके माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है.

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 22.2 डिग्री सेल्सियस, 21.8 डिग्री सेल्सियस और 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम है. उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में ठंड बरकरार है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में राज्य में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. मनाली, केलॉन्ग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि शिमला में 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना

Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी हुए गिरफ्तार, कबूल की थी गांजा इस्तेमाल करने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget