एक्सप्लोरर

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार, दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए लू को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी

मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के साथ ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान जा रहा है. ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को उत्तर भारत के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लू के संबंध में ऑरेंज चेतावनी भी जारी की है. उन्होंने आगाह किया कि अगले दो-तीन दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. श्रीवास्तव ने कहा कि यह इस गर्मी के मौसम में पहली बार है जब लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इस मौसम में, तापमान उस तरह से नहीं बढ़ा जैसा कि यह आमतौर पर उत्तरी और मध्य भारत में बढ़ता है और ऐसा अप्रैल माह में काफी बारिश होने की वजह से हुआ जो मध्य मई तक जारी रही. शनिवार को राजस्थान के पिलानी में 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अपने नियमित बुलेटिन में कहा कि 'अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति के साथ ही छिटपुट इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी.'

इसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के छिटपुट क्षेत्रों में भी अगले तीन-चार दिनों के दौरान भी लू चल सकती है. लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस हो और सामान्य तापमान में वृद्धि 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक हो.

मैदानी क्षेत्रों के लिए, लू की स्थिति तब होती है जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री हो और भीषण लू उस वक्त चलती है जब यह 47 डिग्री या उससे अधिक हो. श्रीवास्तव ने कहा कि रेड अलर्ट लोगों को आगाह करने के लिए जारी किया गया है कि वे दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक घर से बाहर न निकलें क्योंकि उस वक्त धूप की तपिश सबसे अधिक होती है.

मौसम विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिक, नरेश कुमार ने कहा कि शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं और तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बीच कम दबाव के क्षेत्र के कारण लू से भीषण लू चलने के लिए स्थिति अनुकूल है. कुमार ने कहा कि राहत केवल 28 मई के बाद ही मिल सकती है जब पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः यूपी सरकार ने दिया क्वॉरन्टीन सेंटर में मोबाइल फोन बैन करने का आदेश, अखिलेश बोले- अस्पतालों की दुर्दशा छिपाने के लिए पाबंदी 'प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा के लिए बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस जिम्मेदार'- Mayawati

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
30 हजार जवानों की तैनाती, 200 को डिटेन और…, CJP प्रोटेस्ट रोकने को क्या-क्या कदम?
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
Live: राष्ट्रपति से मिला विपक्ष, राहुल गांधी बोले- अब सोमवार को CJI को देंगे ज्ञापन
BJP के राहुल पर गंभीर आरोप, सुधांशु बोले- 'राष्ट्रपति से मुलाकात को गलत...'
BJP के राहुल पर गंभीर आरोप, सुधांशु बोले- 'राष्ट्रपति से मुलाकात को गलत...'
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget