एक्सप्लोरर

Monsoon Update: देश में कैसा है मानूसन का हाल, कहां होगी कितनी बारिश? जानें सब कुछ

मध्य भारत में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून (South West Monsoon) ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे इस क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई के समय भरपूर बारिश हुई है.

Monsoon Update In India: मध्य भारत में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून (South West Monsoon) ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे इस क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई के समय भरपूर बारिश हुई है. मौसम कार्यालय (IMD) ने मंगलवार को कहा कि मध्य भारत और पश्चिमी तट पर अगले पांच दिन सक्रिय मानसून (Monsoon) की स्थिति रहेगी, जबकि देश के उत्तर-पश्चिमी (North-West) हिस्सों में बुधवार से मौसमी बारिश होने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि मध्य प्रदेश के मध्य भागों में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के तहत एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण और गुजरात से महाराष्ट्र तक एक अपतटीय कम दबाव के क्षेत्र के चलते इन इलाकों के साथ-साथ तेलंगाना, केरल, तटीय कर्नाटक और ओडिशा में भी अगले पांच दिन के लिए व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान है.

देश में हुई कितनी बारिश?
मौसम कार्यालय के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले कुछ दिनों में हुई अच्छी बारिश की वजह से देश में इसकी कुल कमी पिछले शुक्रवार के आठ प्रतिशत के आंकड़े से घटकर दो प्रतिशत होने में मदद मिली है. दैनिक वर्षा पर आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि बारिश संबंधी कमी उत्तर प्रदेश (-48 फीसदी), झारखंड (-42 फीसदी), केरल (-38 फीसदी), ओडिशा (-26 फीसदी), मिजोरम (-25 फीसदी), मणिपुर (-24 फीसदी) और गुजरात (-22 प्रतिशत) बनी हुई है.

धीमी हुई है खरीफ की बुवाई
कृषि के मोर्चे पर, खरीफ फसलों की बुवाई धीमी रही है क्योंकि किसानों ने एक जुलाई तक 278.72 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 294.42 लाख हेक्टेयर थी. कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि 43.45 लाख हेक्टेयर में चावल की बुवाई हुई है जो 2021 के 59.56 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में 16.11 लाख हेक्टेयर कम है.

वर्ष 2021 के 26.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में इस साल अभी तक 28.06 लाख हेक्टेयर में दलहन बोया गया है, जो 1.83 लाख हेक्टेयर अधिक है. वहीं, 2021 के 50.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की तुलना में इस बार मोटे अनाज की खेती के कुल क्षेत्रफल में 46.34 लाख हेक्टेयर की गिरावट देखी गई है.

 SpiceJet की एक और फ्लाइट में खराबी, विंडशील्ड में दरार के बाद मुंबई में कराई गई प्रायोरिटी लैंडिंग

Russia-Ukraine War: नौसेना के वाइस एडमिरल का दावा, 'रूस में बन रहे भारतीय युद्धपोतों पर नहीं पड़ेगा असर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget