एक्सप्लोरर

Weather Forecast: चौथे चरण में बरसेंगे बादल! मौसम विभाग ने 10 में से 8 चुनावी राज्यों में बारिश की जताई संभावना

Weather Forecast: IMD ने बताया कि पूर्वी और मध्य भारत में 14 मई तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान चुनाव वाले राज्यों में बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: देश के 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर 13 मई (सोमवार) को वोटिंग होगी. इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी सोमवार को मतदान होगा. वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक के बीच है. इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भविष्यवाणी की है. 

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मतदान के दिन लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है. हालांकि, जिन सीटों मतदान होगा. वहां सामान्य से नीचे तापमान के रहने की संभावना है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने गर्मी की स्थिति को देखते हुए तेलंगाना की कुछ सीटों पर मतदान का समय बढ़ा दिया है. ECI का मानना ​​है कि लू की स्थिति के कारण पिछले तीन चरणों में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में कम मतदान हुआ है.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IMD ने बताया कि पूर्वी और मध्य भारत में 14 मई तक गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, तेलंगाना, बिहार और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने की भविष्यवाणी की गई है. IMD ने बताया कि झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 

अबतक कितनी सीटों पर हुआ मतदान

बता दें कि पिछले तीन चरणों में 283 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. चौथे चरण में 17.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिनमें 8.73 करोड़ महिलाएं भी शामिल हैं.

किन राज्यों में होगी वोटिंग

तेलंगाना की 17 सीटों, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा इस चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: चौथे चरण में असदुद्दीन ओवैसी से लेकर अखिलेश यादव तक की किस्मत का होगा फैसला, जानें किन वीआईपी सीटों पर होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget