एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने फिर बदली करवट, बुधवार तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

बारिश और बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जगह-जगह कई फ़ीट तक बर्फ जमा हो गयी है जिससे हाईवे पर यातायात का चलना नामुमकिन हो गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने जम्मू में तापमान गिरा दिया है.

जम्मू: सोमवार से जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और ताज़ा बर्फबारी ने प्रदेश में ठंड व ठिठुरन बढ़ा दी है. खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए रोक दिया गया है. मौसम विभाग की मानें तो जम्मू-कश्मीर में बुधवार तक भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर में ठंड और ठिठुरन भी बढ़ेगी और पारा सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे जाएगा.

सोमवार तड़के से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जगह-जगह कई फ़ीट तक बर्फ जमा हो गयी है जिससे हाईवे पर यातायात का चलना नामुमकिन हो गया है. 300 किलोमीटर लंबे जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रामबन ज़िले में बर्फबारी हुई है. हाईवे बंद होने से सैकड़ों यात्री वाहन और ट्रक जगह-जगह फंस गए हैं.

जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पटनीटॉप में सोमवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है. पटनीटॉप में हुई इस बर्फबारी से वहां पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं. इस बर्फबारी का मज़ा लेने के लिए जम्मू और पड़ोसी राज्य पंजाब से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पटनीटॉप का रुख कर रहे है. वहीं, जम्मू के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वैष्णोदेवी में भी बर्फबारी हुई है. सोमवार दोपहर बाद वैष्णोदेवी मंदिर परिसर, भैरव घाटी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई. वहीं, खराब मौसम के चलते वैष्णोदेवी की हेलीकाप्टर सेवा पर भी असर पड़ा और दोपहर बाद इस सेवा को बंद करना पड़ा.

उधर, जम्मू समेत कठुआ, साम्बा और आसपास के जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने जम्मू में तापमान गिरा दिया है. हफ्ते के पहले दिन ठंड और ठिठुरन ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है. ठंड और ठिठुरन के साथ ही कोहरे ने भी जम्मू पहुंच रहे यात्रियों और श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है. घने कोहरे के चलते हवाई और रेल सेवा पर भी असर पड़ा है. मौसम विभाग की मानें तो जम्मू में बर्फबारी और बारिश का यह दौर बुधवार तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें-

काम का हवाला देकर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से की दोबारा मौका देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget