एक्सप्लोरर

WB Election 2021 Phase 5 Voting: प्रधानमंत्री मोदी की अपील, पांचवें चरण के चुनाव में करें भरपूर मतदान

WB Election 2021 Phase 5 Voting: पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान सुचारू रूप से चल रहा है. इस मौके पर राज्य की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है. ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खास अपील की है. उन्होंने कहा कि आज हो रहे पांचवें चरण के मतदान में लोग भारी संख्या में वोट डालकर मनपसंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करें. उन्होंने विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने का आग्रह किया.

लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी की अपील

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में आज पांचवें चरण के चुनाव के तहत हो रहे मतदान में मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान का आग्रह करता हूं. खासकर, पहली बार मतदान करने वाले मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें.’’

प्रधानमंत्री ने वोट डालने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में आज उपचुनाव भी हो रहे हैं. मैं इन क्षेत्रों के मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें.’’ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 45 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. चुनाव के इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 342 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद करेंगे. इसके अलावा दो लोकसभा सीटों और मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड सहित कई राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी आज मतदान हो रहा है. 

चुनावी तस्वीर का एक सकारात्मक पहलू इस बार ये देखा जा रहा है कि महिलाएं उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा ले रही हैं. कुछ जगहों से हिंसा की छिटपुट खबरों के बाद शांतिपूर्वक मतदान चल रहे हैं. नदिया जिले मेें बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिडंत के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव: आज पीएम मोदी की दो और ममता बनर्जी की तीन जनसभा, 5वें चरण की वोटिंग जारी

मुंबई: RTPCR टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget