एक्सप्लोरर

Washington Apple: वाशिंगटन एप्पल पर घटा आयात शुल्क! कांग्रेस बोली- हिमाचल में हार का बदला ले रहे पीएम मोदी?

Washington Apple: कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार ने G20 के दौरान वाशिंगटन एप्पल पर आयात शुल्क फिर घटा दिया है. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले ये 70 से 50 फीसदी किया गया था.

Washington Apple Import Duty: अमेरिका के वाशिंगटन एप्पल पर आयात शुल्क घटाने को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार का अमेरिका के किसानों को तोहफा और देश के सेब उत्पादकों पर चाबुक बताया है. कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ''पीएम बनने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन एप्पल पर 100 फीसदी आयात शुल्क लगाने की बात कहते थे.'' 

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अमेरिका के किसानों को तोहफा देते हुए पीएम मोदी ने G20 के दौरान वॉशिंगटन एप्पल पर आयात शुल्क घटा कर 15% करने का फैसला किया है, जबकि अमेरिका के किसानों को वहां की सरकार कई तरह की सब्सिडी देती है. 

कांग्रेस ने पूछा- हिमाचल में हार का बदला ले रहे पीएम मोदी?

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ''अमेरिका दौरे से पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी सेव पर आयात शुल्क 70% फीसदी से घटा कर 50% फीसदी करने का ऐलान किया था ताकि वहां उन्हें राजकीय भोज मिले.'' उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल में हार का बदला ले रहे हैं.

कांग्रेस ने सरकार से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग

कांग्रेस ने आरोप लगाया, ''हिमाचल प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है. सहायता करने की बजाय मोदी प्रदेश के किसानों पर चाबुक चला रहे हैं. जम्मू कश्मीर के सेब के किसानों की हालात भी खराब है.'' कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार वॉशिंगटन एप्पल पर आयात शुल्क घटाने पर पुनर्विचार करे. आयात शुल्क इस हिसाब से तय करना चाहिए कि देश के किसानों को लाभ मिले. 

नई संसद में कर्मचारियों के ड्रेस पर कही ये बात

संसद के कर्मचारियों के नए परिधान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ''सरकार विशेष सत्र का एजेंडा बताए. ये कोई सरप्राइज बर्थडे पार्टी नहीं है. संसद की एक मर्यादा होती है. ये असली मुद्दा है.'' वहीं, सनातन धर्म को लेकर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रवाद और सनातन धर्म पर बीजेपी से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए.

यह भी पढ़ें

BJP on Sanatana: 'सनातन को बदनाम करने के लिए बना I.N.D.I.A., सोनिया-राहुल चुप क्यों? रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget