एक्सप्लोरर

BJP on Sanatana: 'सनातन को बदनाम करने के लिए बना I.N.D.I.A., सोनिया-राहुल चुप क्यों? रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर वार

Santana Dharma Controversy: पूर्व कानून मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि देश में सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है. उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस को भी इस मुद्दे पर घेरा है.

BJP on Sanatana Dharma: सनातन धर्म को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. बीजेपी बार-बार इस मुद्दे पर डीएमके पर हमला बोल रही है. इस बार बीजेपी ने सनातन विवाद में कांग्रेस और आरजेडी को भी घेर लिया है. पूर्व कानून मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सनातन को लेकर रोज नए-नए बयान सामने आ रहे हैं. मेरा पहला सवाल ये है कि सोनिया गांधी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? मैंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी सवाल पूछा था. 

बीजेपी सांसद ने कहा कि अभी तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया गया है. सनातन पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली गई है. उन्होंने कहा कि डीएमके के शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने भी विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन को सनातन को समाप्त करने के लिए बनाया गया है. मैं कांग्रेस के अध्यक्ष और उनकी पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप के अंदर किसी और धर्म पर टिप्पणी करने की हिम्मत है?

आरजेडी और लालू को भी घेरा

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डीएमके के शिक्षा मंत्री का बयान दिखाता है कि किस तरह विपक्ष अपने छिपे हुए एजेंडे को चला रहा है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह कहते हैं कि टीका लगाने वाला देश को गुलाम बनाता है. लालू यादव जब मुंबई से सिद्धिविनायक मंदिर में गए तो उन्होंने भी टीका लगाया, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने पार्टी के नेता के बयान का विरोध नहीं किया. रामचरित्रमानस पर हुए विवाद पर भी लालू यादव चुप रहे हैं. 

'सोनिया गांधी आप खामोश क्यों हैं'

विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A. पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि सनातन विरोध इस तथाकथित घमंडिया गंठबंधन का संकल्प है. उद्धव ठाकरे कहते हैं कि अगर प्रभु राम के मंदिर का उद्घाटन होगा तो गोधरा जैसा नरसंहार हो जाएगा. इसका क्या मतलब है? ऐसी बात स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे के पुत्र कह रहे हैं, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में देश में नई ऊंचाई और साहस का परिचय दिखाया.

बीजेपी नेता ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर घमंडिया गठबंधन से सवाल किया जा रहा है. सोनिया गांधी आप खामोश क्यों है? राहुल गांधी और प्रियंका से भी सवाल पूछा था, उन्होंने भी कुछ नहीं कहा. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डीएमके के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इंडिया एलायंस का गठन सनातन को खत्म करने के लिए हुआ है. ये उसी कार्यक्रम में कहा गया, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मौजूद थे. 

कांग्रेस अध्यक्ष से भी पूछा सवाल

पूर्व कानून मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे से भी सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या खरगे जी ने अपने पुत्र प्रियांक खरगे की टिप्पणी पर कुछ कहा. क्या वह किसी और आस्था के देवों पर ये टिप्पणी कर पाएंगे. हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं. दरअसल, प्रियांक ने कहा था कि अगर कोई धर्म समानता को बढ़ावा नहीं देता है या फिर वह ये सुनिश्चित नहीं कर पाता है कि आपको इंसान होने का सम्मान मिले, तो वह मेरे मुताबिक धर्म नहीं है. 

'वोट बैंक के लिए हो रहा सनातन का विरोध'

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वोट बैंक के लिए सनातन धर्म का विरोध क्यों किया जा रहा है. हमें सनातन की परंपरा पर गर्व है. देश सनातन का अपमान नहीं सहेगा. हम इसे गांव-गांव तक पहुंचाएंगे. हम विकास की भी बात करेंगे और सनातन की भी बात करेंगे. 

यह भी पढ़ें: सनातन पर बवाल के बाद अब उदयनिधि स्टालिन का नया बयान, बीजेपी को बताया 'जहरीला सांप'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget