एक्सप्लोरर

भारत और अमेरिका के बीच कल से शुरू होगा साझा युद्धभ्यास, राजस्थान पहुंची अमेरिकी सेना की घोस्ट ब्रिगेड

भारत और अमेरिका के बीच कल से राजस्थान के रेगिस्तान में साझा युद्धभ्यास शुरू होगा. इस एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी सेना की स्ट्राइकर-ब्रिगेड राजस्थान में पहुंच चुकी है. कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत पहली बार किसी दूसरे देश के साथ युद्धभ्यास करने जा रहा है.

चीन से चल रहे टकराव के बीच अमेरिका सेना भारत के साथ साझा युद्धभ्यास के लिए राजस्थान पहुंच गई है. भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच सोमवार से सालाना ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज, ‘युद्धभ्यास’ की शुरूआत हो रही है. यह 21 फरवरी चलेगी. इस एक्सरसाइज में अमेरिकी सेना की स्ट्राइकर-ब्रिगेड हिस्सा ले रही है, जिसे घोस्ट-ब्रिगेड के नाम से जाना जाता है. कोविड महामारी के दौरान भारतीय सेना को किसी दूसरे देश के साथ ये पहला युद्धभ्यास है.

भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच ‘युद्धभ्यास’ का ये 16वां संस्करण है.इस ज्वाइंट एक्सरसाइज का नाम, युद्धभ्यास ही है. ये एक्सरसाइज एक साल भारत में होती है और एक साल अमेरिका में. इस बार ये एक्सरसाइज राजस्थान के थार रेगिस्तान स्थित महाजन रेंज में होने जा रही है. इस एक्सरसाइज में कुल 500 सैनिक हिस्सा लेंगे. दोनों सेनाओं के 250-250 सैनिक. ये एक्सरसाइज “यूएन (संयुक्त राष्ट्र) चार्टर के तहत वैश्विक तौर से ताकतवर दो सेनाओं के बीच आपसी सहयोग और पारस्परिकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है.”

भारत और अमेरिका के बीच कल से शुरू होगा साझा युद्धभ्यास, राजस्थान पहुंची अमेरिकी सेना की घोस्ट ब्रिगेड

अमेरिकी सेना की वन-कोर की 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बेट टीम (घोस्ट ब्रिगेड) इस एक्सरसाइज के लिए अपने स्ट्राइकर-व्हीकल्स (इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल्स) के साथ भारत पहुंची है. इस वन (1) कोर का मुख्यालय अमेरिका के सिएटल शहर के करीब ज्वाइंट बेस लुईस मैकक्रोर्ड (जेबीएलएम बेस) में है. अमेरिकी सेना सी-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट से इन स्ट्राइकर व्हीकल्स लेकर पहुंची है.

भारत और अमेरिका के बीच कल से शुरू होगा साझा युद्धभ्यास, राजस्थान पहुंची अमेरिकी सेना की घोस्ट ब्रिगेड

सैन्य-प्रशिक्षण के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी इस एक्सरसाइज के बाबत राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इस सालाना युद्धभ्यास से दोनों सेनाओं की क्षमताएं तो बढेंगी ही “इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में स्थायी रक्षा उद्देश्य को बढ़ावा मिलेगा.” दूतावास के मुताबिक, युद्धभ्यास में सैन्य-प्रशिक्षण पर तो जोर दिया ही जाएगा, इससे दोनों देशों के बीच पेशेवर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी होगा.

भारत और अमेरिका के बीच कल से शुरू होगा साझा युद्धभ्यास, राजस्थान पहुंची अमेरिकी सेना की घोस्ट ब्रिगेड

फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज एक-एक कंपनी होगी शामिल युद्धभ्यास के दौरान कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (सीपीएक्स) की जाएगी जिसमें यूएन पीसकीपिंग ऑपरेशन को दोनों देश के सैनिकों को एक साथ करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (एफटीएक्स) में दोनों देशों के एक-एक कंपनी (करीब 100-100 सैनिक) साझा युद्ध-कला में हिस्सा लेंगे, ताकि ऑपरेशन्स क्षमताएं बढ़ाई जा सकें.

आपको बता दें कि एबीपी न्यूज की टीम ने वर्ष 2014 में उत्तराखंड के चौबटिया (रानीखेत) और फिर वर्ष 2017 में अमेरिका के जेबीएलएम बेस पर ‘युद्धभ्यास’ की खास कवरेज की थी.

यह भी पढ़ें

PM मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, ममता बनर्जी कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल

दिल्ली के ओखला इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़िया मौजूद

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget