एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: वफ्फ संशोधन बिल को लेकर बैठक में हंगामा, अमित शाह के बयान पर भड़के संजय सिंह और ओवैसी

Waqf Amendment Bill: बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कमिटी के सामने 200 पन्नों की एक रिपोर्ट भी पेश की. इसमें बोर्ड की तरफ से वक्फ बिल में संशोधन को लेकर पॉइंट्स वाइज विरोध किया गया है.

Waqf Amendment Bill Latest News: वफ्फ संशोधन बिल को लेकर गुरुवार (19 सितंबर 2024) को हुई संयुक्त संसदीय समिति की 5वीं बैठक में काफी हंगामा हुआ. संसदीय समिति की इस बैठक में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने हंगामा खड़ा कर दिया.

बैठक में संजय सिंह और असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह के वक्फ को लेकर दिए बयान पर सवाल खड़े किए. वक्फ संशोधन बिल के समर्थन वाले सांसदो और संजय सिंह के बीच जमकर बहस हुई. खासकर महाराष्ट्र की सासंद मेघाताई कुलकर्णी और संजय सिंह में ज्यादा ही बहस देखने को मिली.

अमित शाह के बयान पर उठाए सवाल 

संजय सिंह और असदुद्दीन ओवैसी ने बैठक में कहा कि जब मामला जेपीसी में है तो फिर गृह मंत्री वक्फ संशोधन बिल को लेकर बाहर बयान क्यों दे रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि क्या संसदीय समिति पर प्रेशर बनाने की कोशिश कर रहे हैं? दोनों ने कहा कि गृह मंत्री को इस बात का कोई अधिकार नहीं है कि जब एक मामले में जेपीसी बनी हुई हो तो वो इस तरह के बयान दें. 

'संशोधन वही किए जाएं जो सही हों'

दूसरी ओर बैठक में पटना की चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर फैजान मुस्तफा ने वक्फ बाय यूजर और वक्फ ट्रिब्यूनल का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि डीएम को सभी पावर देने से मामला गड़बड़ हो सकता है. वक्फ संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार को सतर्कता बरतने की जरूरत है. संशोधन वही किए जाएं जो सही हों और जिन पर सबकी सहमति हो. मुस्तफा के अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पसमांदा महाज ने भी वक्फ संशोधन बिल को लेकर अपना पक्ष रखा. महाज ने वक्फ पर अपना समर्थन सरकार को देते हुए संशोधन को सही ठहराया.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पेश की 200 पेज की रिपोर्ट

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैफुल्लाह रहमानी, कासिम रसूल इलियास और एडवोकेट शमशाद समेत 5 लोगों ने अपनी बात रखी. बोर्ड ने कमिटी के सामने 200 पन्नों की एक रिपोर्ट भी पेश की. इसमें वक्फ बिल में संशोधन को लेकर पॉइंट्स वाइज विरोध किया गया है.

ये भी पढ़ें

Tirupati Laddu Controversy: हिंदुओं को गोमांस की चर्बी खाने के लिए मजबूर किया गया: तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले लेखक आनंद रंगनाथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
परकल सीट को लेकर CM रेवंत से भिड़ीं मंत्री की बेटी सुष्मिता, कही ये बात
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget