एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन एक्ट पर नई याचिकाओं की सुनवाई नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 5 याचिकाएं काफी, अगर कुछ नया कहने को है तो आवेदन दीजिए

जिन याचिकाओं को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया है, उनमें कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन, नेशनल कांफ्रेंस विधायक अर्जुन सिंह राजू और तस्लीम रहमानी की याचिकाएं थीं.

वक्फ संशोधन एक्ट पर नई याचिकाओं को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा है कि उसने 5 याचिकाओं पर ही सुनवाई का फैसला लिया है. अगर कोई कुछ अलग से कहना चाहता है, तो उसे उन्हीं याचिकाओं में दखल के लिए आवेदन देना होगा.

मंगलवार (29 अप्रैल, 2025) को सुप्रीम कोर्ट में 24 ऐसी याचिकाएं लगी थीं, जो पिछली बार सुनवाई की लिस्ट में जगह नहीं पा सकी थीं. इनमें कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन, नेशनल कांफ्रेंस विधायक अर्जुन सिंह राजू और तस्लीम रहमानी जैसे लोगों की याचिकाएं शामिल थीं. कोर्ट ने किसी भी याचिका को भविष्य में सूचीबद्ध करने से मना कर दिया.

ध्यान रहे कि वक्फ संशोधन एक्ट पर लगभग 200 याचिकाएं दाखिल हो जाने के बाद चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने तय किया था कि वह 5 याचिकाओं को ही सुनेगा. नए याचिकाकर्ताओं ने अपनी बात सुने जाने की मांग की. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, "बहुत सी याचिकाएं एक दूसरे से हूबहू मिलती हैं. अगर कोई अपनी बात रखना चाहता है, तो उसे मेहनत करनी चाहिए."

17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सैकड़ों की संख्या में दाखिल सभी याचिकाओं को सुन पाना उसके लिए संभव नहीं है. ऐसे में याचिकाकर्ता बताएं कि कौन सी 5 याचिकाओं को कोर्ट सुने. याचिकाकर्ताओं की तरफ से सौंपी गई लिस्ट के मुताबिक कोर्ट ने भविष्य में इन पांच याचिकाओं पर ही सुनवाई की बात कही थी :-
1. अरशद मदनी
2. मोहम्मद जमील मर्चेंट
3. मोहम्मद फजलुर्रहीम
4. शेख नुरुल हसन
5. असदुद्दीन ओवैसी

कोर्ट ने साफ किया था कि इन याचिकाओं को भी भविष्य में याचिकाकर्ता के नाम की बजाय In Re: Waqf Amendment Act, 2025.” (स्वतः संज्ञान : वक्फ संशोधन कानून, 2025) की याचिका 1, 2, 3, 4 और 5 लिखा जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य मामले की सुनवाई 5 मई को होनी है. फिलहाल सरकार ने किसी वक्फ संपत्ति को डिनोटिफाइ न करने और वक्फ बोर्ड/वक्फ काउंसिल में नई नियुक्ति न करने का आश्वासन कोर्ट को दे रखा है.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget