एक्सप्लोरर

मकान बनाने के लिए झुग्गियों में बसाए गए थे मजदूर, आधी रात को कैंपस की दीवार गिरी और हुई 15 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में बारिश के कारण तालाब मस्जिद इलाके में एक सोसाइटी की 20 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के झुग्गियों पर गिर गई. इस घटन में 15 मजदूरों की मौत हो गई.

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में मानसून की पहली बारिश ने ही एक साथ 15 जिंदगियों को खत्म कर दिया. 20 फीट उंची दीवार मजदूरों के झुग्गियों पर गिरी और 15 सोते हुए लोग काल के गाल में समा गए. इस घटना में 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. मलबे से 3 लोगों को जिंदा निकाला गया है. घटना शहर के तालाब मस्जिद इलाके की है. दीवार गिरने से वहां खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है.

घटना देर रात घटी जब मजदूर गहरी नींद में थे. मरने वाले मजदूरों को लेकर पुलिस ने बताया कि निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूर इसी झुग्गी में रह रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात के बाद करीब एक बजकर 45 मिनट पर परिसर की दीवार गिर गई. इस घटना में मरने वालों में ज्यादातर लोग बिहार और बंगाल के मजदूर हैं.

दीवार के पास कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. इस कारण वहां खुदाई की गई थी. बारिश के बाद आसपास की जमीन गीली हो जाने के कारण परिसर की दीवार झुग्गियों की तरफ गिर गई.

पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा, ''भारी वर्षा के कारण दीवार ढह गई. इस घटना से बिल्डिंग निर्माण कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है. 15 लोगों की मौत कोई छोटी बात नहीं है. ज्यादातर बिहार और बंगाल के मजदूर थे. पीड़ितों को सहायता दी जा रही है.''

पुलिस कमिश्नर का बयान

घटना के बाद पुणे के पुलिस कमिश्नर के वेंकटेशम मौके पर पहुंचे और कहा, ''हमारी टीम घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है. घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हमलोग इसबात की भी जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा के क्या एहतियात बरते गए थे.''

पुणे के मेयर ने काम रोकने का दिया आदेश

वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुणे की मेयर मुक्ता तिलक ने बताया, ''घटना की जांच जारी है. हमने काम रोकने का आदेश दिया है. घटना स्थल पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है.''

महाराष्ट्र: पुणे में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के घर पर गिरी, 15 लोगों की मौत

महाराष्ट्र: पुणे में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंची दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
नंदीग्राम में TMC के अबू ताहिर ने कर दिया खेल, BJP को समर्थन, ममता को दी चुनौती
नंदीग्राम में TMC के अबू ताहिर ने कर दिया खेल, BJP को समर्थन, ममता को दी चुनौती
नेपाल बाढ़: भारत ने काठमांडू भेजी मदद की 8वीं खेप; अब तक 1300 से ज्यादा की मौत
नेपाल बाढ़: भारत ने काठमांडू भेजी मदद की 8वीं खेप; अब तक 1300 से ज्यादा की मौत
Xप्लेन: दिल्ली में जुटेगी दुनिया की आधी ताकत? BRICS को 7 सवालों के जवाब में समझें
दिल्ली में जुटेगी दुनिया की आधी ताकत? BRICS को 7 सवालों के जवाब में समझें

वीडियोज

Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget