एक्सप्लोरर

Farmers Protest: कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद भी डटे किसान, SKM ने कहा- मजबूर कर रही सरकार, बातचीत का कर रहे इंतजार

Farmers Agitation: एसकेएम ने कहा कि हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि कह रहे हैं कि, जब हजारों किसानों के खिलाफ दर्ज सैकड़ों मामले वापस लेने की बात आती है तो वे केंद्र के निर्देशों पर कार्रवाई करेंगे.

Farm Laws Repealed: कृषि कानूनों के रद्द किए जाने के बाद भी किसान आंदोलन (Farmers Protest) जारी है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने बयान जारी कर कहा है कि सरकार बिना किसी औपचारिक वार्ता के उन्हें मजबूर कर रही है कि वो अपने मोर्चों पर बने रहें. SKM की तरफ से कहा गया है कि वो सरकार की तरफ से सकारात्मक कार्रवाई करने और सकारात्मक मांगों को पूरा किए जाने का इंतजार कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि BJP-JJP नेताओं का वो विरोध करते रहेंगे. 

SKM ने कहा है कि पिछले साल औपचारिक बातचीत के दौरान सरकार के प्रतिनिधियों ने किसानों को श्रद्धंजलि देने के लिए मौन धारण किया था. अब सरकार कह रही है कि उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है. हमारे पास सभी शहीदों का रिकॉर्ड है. हम शहीद किसानों के पीड़ित परिवारों के पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं. SKM ने ये भी कहा है कि कृषि कानूनों को रद्द कराकर हमने पहली बड़ी जीत हासिल की है. किसान जायज मांगों को मनवाने के लिए धैर्य के साथ इंतजार कर रहे हैं. SKM के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा (333वें दिन) और सिवनी में ,महाराष्ट्र के वर्धा, राजस्थान के झुंझुनू जैसे दर्जनों टोल प्लाजा और स्थानों पर सभी पक्के मोर्चे अब भी हैं.

आंदोलनकारी किसानों ने कहा है कि भारत सरकार ने संसद के पटल पर एक बार फिर कहा है कि उनके पास विरोध करने वाले किसानों की मौतों का कोई रिकॉर्ड नहीं है. किसान आंदोलन, सरकार के जरिए संघर्ष की बड़ी कीमत को नकारने से अपमानित महसूस कर रहा है. कल हरियाणा में SKM से जुड़े किसान संगठनों ने एक बैठक की और छह लंबित मांगों को दोहराने के साथ ही कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनःस्थापन अधिनियम 2013 (एलएआरआर 2013) में राज्य स्तर के संशोधनों को निरस्त किया जाना है. उन्होंने राज्य सरकार से यह भी मांग की कि वह राज्य में किसानों के विरोध को रोकने के लिए पारित एक अलोकतांत्रिक कानून ‘हरियाणा लोक व्यवस्था में गड़बड़ी के दौरान संपत्ति के नुकसान की वसूली अधिनियम, 2021’ को वापस ले.

केंद्र सरकार मामले वापस लेगी तब राज्य लेंगे एक्शन

एसकेएम ने कहा कि हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि बार-बार कह रहे हैं, कि जब हजारों किसानों के खिलाफ दर्ज सैकड़ों मामले वापस लेने की बात आती है तो वे केंद्र के निर्देशों पर कार्रवाई करेंगे. जाहिर सी बात है कि BJP की राज्य सरकारें इस मामले पर केंद्र की कार्रवाई का इंतजार कर रही हैं और किसी भी मामले में दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे स्थानों पर मामलों को सीधे केंद्र सरकार को वापस लेना होगा. एसकेएम ने भारत सरकार से इस मामले में औपचारिक रूप से आगे बढ़ने के लिए कहा, जो आंदोलन की लंबित मांगों में से एक है.

ये भी पढ़ें- Omicron Variant: देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक, इस राज्य में मिले 2 मामले

ये भी पढ़ें- Omicron: दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने ओमिक्रोन को लेकर दी नई चेतावनी, कहा- बुजुर्गों में भी फैलने लगा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget