एक्सप्लोरर

वधावन बंधु घोटाला मामला: ED ने मुंबई की कंपनी विवा होल्डिंग की लगभग 35 करोड़ रुपये की संपत्ति की ज़ब्त, जानें क्या है आरोप

प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि निदेशालय ने एचडीआईएल के प्रमोटर्स राकेश वधावन और सारंग वधावन समेत अनेक लोगों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज मुकदमे के आधार पर अपनी जांच शुरू की थी.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने बहुचर्चित वधावन बंधु घोटाले मामले में मुंबई की कंपनी विवा होल्डिंग लिमिटेड की लगभग 35 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को आरंभिक तौर पर जब्त किया है. आरोप है कि तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर यह संपत्तियां विवा होल्डिंग्स को दी गई थी और इनका नाता वधावन बंधुओं द्वारा किए गए हजारों करोड़ रुपये के घोटाले से है. ध्यान रहे कि यह कंपनी किसी समय में कुख्यात रह चुके भाई ठाकुर आदि के परिजनों की है. ईडी के आला अधिकारी के मुताबिक यह दोनों अचल संपत्तियां मुंबई स्थित दो वाणिज्यिक संपत्तियों के तौर पर है, जिनमें से एक मशहूर कालीडोनिया इमारत में है, जबकि दूसरी संपत्ति मुंबई में अंधेरी पूर्व में है.

प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि निदेशालय ने एचडीआईएल के प्रमोटर्स राकेश वधावन और सारंग वधावन समेत अनेक लोगों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज मुकदमे के आधार पर अपनी जांच शुरू की थी. जांच के दौरान ईडी ने पाया कि यस बैंक द्वारा मेक स्टार प्राइवेट लिमिटेड को 200 करोड़ रुपये का बैंक लोन दिया गया था. बाद में कतिपय कारणों के चलते ये बैंक लोन माफ करने का भी आरोप लगा. ईडी ने वधावन बंधुओं के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई पीएमसी बैंक घोटाले की एफआईआर के आधार पर भी अपनी जांच शुरू की थी. जांच के दौरान ईडी को पता चला कि वधावन बंधुओं ने कलडोनिया भवन और अंधेरी पूर्व मुंबई में मैक स्टार कंपनी की दो व्यवसायिक संपत्तियों को अवैध और गलत तरीकों से एक दूसरी कंपनी विवा होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर किया. दिखाने के लिए इन संपत्तियों को लेने के लिए विवा होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने करोड़ों रुपये के चेक भी काटे थे, लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि यह चेक कभी भी मेक स्टार कंपनी द्वारा भुनाए ही नहीं गए.

जांच के दौरान अभी पता चला कि तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर यह दोनों व्यवसायिक संपत्तियां विवा कंपनी को हस्तांतरित की गई थीं. ईडी को जांच के दौरान इस आशय के भी संकेत मिले कि हजारों करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की रकम से इन संपत्तियों का वास्ता है. जांच के दौरान अभी पता चला कि विवा कंपनी द्वारा इस लेनदेन को अपने खातों में भी नहीं दिखाया गया था. ईडी का आरोप है कि इस पूरी जांच के दौरान यह स्पष्ट तौर पर पाया गया कि जो संपत्तियां विवा कंपनी को दी गईं उसके लिए कोई लेन-देन हुआ ही नहीं था.

ईडी ने इस मामले में विवा कंपनी समेत अनेक ठिकानों पर छापेमारी की ओर विवा कंपनी के निदेशक मेहुल ठाकुर और मदन चतुर्वेदी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. ध्यान रहे कि वधावन बंधुओं के मामले की जांच के दौरान ही मुंबई के एक बड़े राजनेता की पत्नी का नाम भी सामने आया था, जिससे प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई स्थित कार्यालय में बुलाकर पूछताछ की थी और वधावन बंधुओं के राजनीतिक संबंधों को लेकर भी महाराष्ट्र की राजनीति में खासा हंगामा मच चुका है. फिलहाल ईडी ने इन दोनों व्यवसायिक प्रॉपर्टियों को आरंभिक तौर पर जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Farmers Protest: क्या मोदी सरकार के दबाव में Sachin Tendulkar और Akshay Kumar जैसे बड़े सितारों ने किए ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार कराएगी जांच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget