एक्सप्लोरर

श्रीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, कई दिग्गजों की साख दांव पर

श्रीनगर: कश्मीर की प्रतिष्ठित श्रीनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया. इस सीट पर नेश्नल कॉन्फ्रेन्स के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित नौ उम्मीदवार मैदान में हैं. करीब 12.61 लाख मतदाताओं के लिए 1,500 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चलेगा. विभिन्न उग्रवादी गुटों और हुर्रियत कॉन्फ्रेन्स सहित अलगाववादी समूहों की धमकी के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों को या तो संवेदनशील या अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है.

श्रीनगर लोकसभा सीट पीडीपी के नेता तारिक हमीद कारा के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी. कारा ने पिछले साल आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के हाथों हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद उत्पन्न अशांति के दौरान लोगों पर ‘‘ज्यादतियों’’ के विरोध में अपनी पार्टी और लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था.

फारूक अब्दुल्ला अपनी पार्टी नेश्नल कॉन्फ्रेन्स और कांग्रेस दोनों के संयुक्त उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला सत्ताधारी पीडीपी के प्रत्याशी नजीर अहमद खान से है. एक तरह से कहा जा सकता है कि श्रीनगर लोकसभा सीट पर अब्दुल्ला और खान के बीच सीधी टक्कर है.

अपने 35 साल से अधिक समय के राजनीतिक करियर में अब्दुल्ला को पहली बार साल 2014 में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. उन्हें साल 2014 के आम चुनाव में कारा ने हराया था. उसके बाद कारा कांग्रेस में शामिल हो गए थे. बाद में कारा कांग्रेस छोड़ कर पीडीपी में आ गए. लेकिन फिर उन्होंने पीडीपी से भी इस्तीफा दे दिया. फिलहाल वह उपचुनाव में अब्दुल्ला का समर्थन कर रहे हैं.

वर्ष 2014 के चुनाव में श्रीनगर लोकसभा सीट पर 26 फीसदी मतदान हुआ था जबकि वर्ष 2009 के चुनाव में यहां 25.55 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget