एक्सप्लोरर

VivaTech 5th edition: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जहां कन्वेंशन विफल हो जाता है, वहां काम आता है इनोवेशन

उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु के जरिए प्रभावी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को इनेबल किया गया. हमारे को-विन प्लेटफॉर्म ने पहले ही लाखों लोगों को टीके सुनिश्चित करने में हेल्प की है. पीएम ने कहा कि अगर हम इनोवेशन नहीं करते तो कोरोना के विरूद्ध हमारी लड़ाई बहुत कमजोर पड़ जाती.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विवाटेक सम्मेलन (VivaTech) में शामिल होते हुए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की उपलब्धियां बताई. उन्होंने कहा कि जब कन्वेंशन फेल हो जाता है तो इनोवेशन ही काम आता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी के कारण उत्पन्न बाधा के बाद हमें स्वास्थ्य सुविधाओं और अर्थव्यवस्था को दुरूस्त और तैयार करने की जरूरत है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के यूथ ने दुनिया की कुछ सबसे गंभीर समस्याओं का तकनीकी समाधान दिया है. आज भारत में 1.18 बिलियन मोबाइल फोन और 775 मिलियन इंटरनेट यूजर हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा और सबसे सस्ते डेटा की खपत करने वाले देशों में भारत एक है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आरोग्य सेतु के जरिए प्रभावी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को इनेबल किया गया. हमारे को-विन प्लेटफॉर्म ने पहले ही लाखों लोगों को टीके सुनिश्चित करने में हेल्प की है.

'इनोवेशन नहीं करते तो लड़ाई कमजोर पड़ जाती'

पीएम ने कहा कि अगर हम इनोवेशन नहीं करते तो कोरोना के विरूद्ध हमारी लड़ाई बहुत कमजोर पड़ जाती. उन्होंने कहा कि हमें इस उत्साह को नहीं छोड़ना चाहिए ताकि अगली चुनौती आने पर पहले से बेहतर तरीके से तैयार रहे. पीएम मोदी ने कहा कि आधार ने महामारी के दौरान लोगों को समय पर मदद पहुंचाने में मदद की, लोगों को मुफ्त राशन, खाना पकाने के लिए ईंधन दिया गया.

विवा टेक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड के 2 टीके भारत में बनाए गए हैं, कुछ और टीको के विकास एवं परीक्षण का काम चल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं प्रतिभा, बाजार, पूंजी, परिवेश और खुलेपन की संस्कृति, इन 5 स्तंभों के आधार पर दुनिया को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप को स्वास्थ्य सेवाओं , पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षण-प्रशिक्षण के नए तौर तरीकों के क्षेत्र में संभावना तलाशनी होगी.

गौरतलब है कि विवाटेक यूरोप का सबसे बड़ा डिजिटल और स्टार्टअप कार्यक्रम है. साल 2016 से ही प्रत्येक वर्ष फ्रांस की राजधानी पेरिस में इसका आयोजन किया जाता रहा है. इस कार्यक्रम में एपल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक के चीफ और सीईओ मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के हेड ब्रेड स्मिथ समेत कॉर्पोरेट क्षेत्र की अन्य हस्तियों ने शिरकत कीं.

ये भी पढ़ें: कोविशील्ड की दो डोज के बीच गैप बढ़ाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- वैज्ञानिक आधार पर हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget