एक्सप्लोरर

विराट कोहली की हो गई मुसीबत! पब-रेस्तरां पर बड़ा एक्शन, किस आरोप में दर्ज हुआ केस?

विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित One8 Commune पब और रेस्तरां के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. बेंगलुरु पुलिस ने कोहली के पब में नो स्मोकिंग जोन नहीं होने की वजह से ये कार्रवाई की है. 

Virat Kohli: बेंगलुरु पुलिस ने क्रिकेटर विराट कोहली के पब-रेस्तरां के खिलाफ एक्शन लिया है. कोहली के One8 Commune पब और रेस्तरां में नो स्मोकिंग जोन नहीं होने की वजह से पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है. हालांकि अब तक इस मामले में क्रिकेटर या रेस्तरां की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान कुल 5 बार और रेस्तरां के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें विराट कोहली के स्वामित्व वाला  One8 Commune पब और रेस्तरां भी शामिल है. पुलिस ने पाया कि इस पब में नो स्मोकिंग जोन नहीं है, इसलिए सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. 

नियम तोड़ने के आरोप में हुई थी पब पर कार्रवाई

ऐसा पहली बार नहीं है कि कोहली के पब के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई हो. बीते साल जुलाई में One8 Commune पब और रेस्तरां के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. जुलाई, 2024 में One8 Commune पब के मैनेजर पर बंद होने के समय के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई. कब्बन पार्क थाने में दर्ज की गई FIR के मुताबिक, कस्तूरबा रोड पर स्थित वन8 कम्यून पब 6 जुलाई को बंद होने के समय के बाद 1:20 बजे खुला हुआ था और ग्राहकों को सर्विस दे रहा था.

दिल्ली, मुंबई और पुणे में भी रेस्तरां के ब्रांच

गश्त कर रही पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि वन8 कम्यून पब देर रात तक खुला हुआ है. जब पुलिस टीम रात 1:20 बजे पब पहुंची तो पाया गया कि पब उस वक्त भी ग्राहकों को सेवा दे रहा है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. विराट कोहली वन8 कम्यून के मालिक हैं. इसकी ब्रांचें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में हैं. दिसंबर, 2023 में ही इस रेस्तरां को बेंगलुरु में खोला गया था.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
Embed widget