एक्सप्लोरर

वायरल सच: पूर्व सीएम जयललिता की रिश्तेदार शशिकला के घर से मिला अकूत खजाना

पिछले साल नवंबर महीने में आयकर विभाग ने शशिकला के 186 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापे में आयकर विभाग को करीब 1430 करोड़ की संपत्ति मिली थी.

नई दिल्ली: चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर अकूत संपत्ति की तस्वीरों के साथ दावा किया जा रहा है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री की दोस्त के घर से अकूत खजाना मिला है, सुरंग मिली है जिसमें ना जाने कितना सोना छिपाकर रखा गया था. ये दावा तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की रिश्तेदार शशिकला को लेकर है. क्या दावा किया जा रहा है? दावे के मुताबिक, ये तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता की दोस्त शशिकला के घर से निकला खजाना है. तस्वीरों के साथ शेयर किए जा रहे मैसेज में लिखा है, ‘’तमिलनाडु में शशिकला के घर के नीचे एक सुरंग मिली है. सुरंग के भीतर कई टन सोना और कैश मिला है. ये पैसा इतना ज्यादा है कि बिना उधार लिए पूरे तमिलनाडु राज्य की अर्थव्यवस्था को इससे चलाया जा सकता है.’’ बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद हैं शशिकला शशिकला तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के साथ साए की तरह मौजूद रहती थीं. फिलहाल शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद हैं. पिछले साल नवंबर महीने में आयकर विभाग ने शशिकला के 186 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापे में आयकर विभाग को करीब 1430 करोड़ की संपत्ति मिली थी. ये है वायरल हो रही तस्वीरों का सच? सोशल मीडिया पर दावे के साथ वायरल हो रही एक तस्वीर, जिसमें सोने की ईंटों से भरा कमरा दिखाया गया है, वह अमेरिका के फोर्ट नॉक्स डिपॉजिट्री की है. फोर्ट नॉक्स डिपॉजट्री में बड़ी मात्रा में सोना रखा जाता है. इस तस्वीर का भारत से ही कोई रिश्ता नहीं है. वहीं, दूसरी तस्वीर यमन के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के घर की है, जहां पिछले साल दिसंबर में अली अब्दुल्ला सालेह के मरने के बाद सोने की ये ईंटें उनके घर से बरामद की गई थीं. वहीं, दो हजार के नोटों से भरे गत्तों की तस्वीरें दरअसल पिछले साल 17 नवंबर की हैं, जब आयकर विभाग ने दिल्ली में एनएसई यानि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एक ब्रोकर के घर पर छापा मारा था. आयकर विभाग ने इस छापे में 11 करोड़ रूपए बरामद किए और उसी बरामद किए नोटों की गड्डियों को शशिकला के नाम से वायरल किया जा रहा है. क्या शशिकला के घर से कोई सुरंग मिली थी? सुरंग की तस्वीरें नवी मुंबई के बैंक ऑफ बड़ौदा की हैं. दरअसल पिछले साल 11 नवंबर को महाराष्ट्र के नवी मुबंई में बैंक ऑफ ब़ड़ौदा में चोरी हुई थी. बैंक में चोरी के लिए चोरों ने ये सुरंग बनाई थी. इसी सुरंग के सहारे चोर बैंक के लॉकर रूम तक पहुंचे गए थे, जहां से 30 लॉकर तोड़ कर करीब तीन करोड़ के गहनों की चोरी की गई थी. चोरों ने बैंक के पास ही एक किराने की दुकान किराए पर लेकर बैंक तक सुरंग खोदी थी. सुरंग की तस्वीरों का भी शशिकला से कोई रिश्ता नहीं है. वायरल सच: पूर्व सीएम जयललिता की रिश्तेदार शशिकला के घर से मिला अकूत खजाना पड़ताल में सामने आया कि सोशल मीडिया पर पेश की जा रही खजाने की किसी भी तस्वीर का शशिकला से कोई रिश्ता नहीं है. वायरल तस्वीरें यमन से लेकर अमेरिका तक और मुंबई से लेकर दिल्ली तक की अलग-अलग घटनाओं से ली गई हैं. इसलिए तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की दोस्त शशिकला के घऱ से अकूत खजाने का दावा करने वाली तस्वीरें झूठी साबित हुई हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget