एक्सप्लोरर

VIRAL SACH: RSS के कार्यक्रम में पहुंचे प्रणब मुखर्जी की ये तस्वीर Fake है

आरएसएस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के कुछ घंटों बाद प्रणब मुखर्जी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तैरने लगी. तस्वीर के सहारे दावा किया जा रहा है कि वो संघ की शाखा में मंच से ध्वज प्रणाम कर रहे थे.

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम का हिस्सा बने थे. कार्यक्रम में शिरकत के कुछ घंटों बाद प्रणब मुखर्जी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तैरने लगी. तस्वीर के सहारे दावा किया जा रहा है कि वो संघ की शाखा में मंच से ध्वज प्रणाम कर रहे थे. वहीं, एक धड़ा कह रहा है कि प्रणब मुखर्जी ने ऐसा कुछ नहीं किया.

दरअसल वायरल तस्वीर में जो मुद्रा दिखाई दे रही है उसे आरएसएस की शाखा में ध्वज प्रणाम की मुद्रा कहा जाता है. वायरल तस्वीर में मुखर्जी के सिर पर काले रंग की टोपी भी नजर आ रही है. वहीं, उनकी दाईं तरफ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी खड़े हैं. तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

एबीपी न्यूज़ के पास गुरुवार को हुए आरएसएस के कार्यक्रम की हर तस्वीर मौजूद है. ध्वज प्रणाम कार्यक्रम शुरू होते वक्त और खत्म होते वक्त किया जाता है इसलिए एबीपी न्यूज़ ने कार्यक्रम की शुरुआत और खत्म होने के वक्त की तस्वीरें खंगालनी शुरू की.

आरएसएस का कार्यक्रम शुरू होने की तस्वीरों और कार्यक्रम के खत्म होने की तस्वीरों में मंच पर आऱएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत तमाम लोग ध्वज प्रणाम कर रहे हैं लेकिन कहीं भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने ना तो ऐसा कार्यक्रम शुरू होते वक्त किया और ना ही कार्यक्रम खत्म होने के वक्त ही ऐसा किया. पूरे समय प्रणब मुखर्जी का हाथ नीचे ही रहा.

इस पूरे मामले पर आरएसएस ने राजनीतिक ताकतों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो ये लोग कोशिश करते रहे कि प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल ना हों. और अब आरएसएस को बदनाम करने के लिए ये इस तरह की गंदे हथकंडो का इस्तेमाल कर रहे हैं. एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में संघ की शाखा में प्रणब मुखर्जी के ध्वज प्रणाम का दावा झूठा साबित हुआ है.

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget