एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या उठक बैठक करने से दिमाग को सुपर कंप्यूटर बनाया जा सकता है?

वायरल वीडियो में अस्पताल या क्लीनिक जैसी किसी जगह पर एक डॉक्टर हैं जो अपने मरीज को उठक बैठक करने का तरीका बता रहे हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों सबूत और रिसर्च के साथ एक दावा किया जा रहा है कि उठक-बैठक सजा नहीं, बल्कि सुपर ब्रेन योगा है. दावा है कि उठक बैठक करते वक्त दिमाग को सुपर कंप्यूटर बनाया जा सकता है. वायरल वीडियो में क्या है? जिस वीडियो के जरिए ये दावा किया जा रहा है वह वीडियो अमेरिका का है. वायरल वीडियो में अस्पताल या क्लीनिक जैसी किसी जगह पर एक डॉक्टर हैं जो अपने मरीज को उठक बैठक करने का तरीका बता रहे हैं. वीडियो में दावा के मुताबिक, अमेरिका में उठक बैठक कराकर बच्चों को सुपर ब्रेन योगा की ट्रेनिंग दी जा रही है. उठक बैठक करने वाली एक योगा टीचर का कहना है, ‘’ये योगा सीखने के बाद मेरी जिंदगी बहुत अलग हो गई. पहले मेरा बहुत समय चाबियां कहां रखी हैं?, ये ढूंढ़ने में निकल जाता है. मैं बहुत भुलक्कड़ थी. लेकिन हर दिन पांच मिनट ये व्यायाम करने से मेरी जिंदगी बदल गई.’’ इतना ही नहीं वायरल वीडियो में दावा था कि ऑटिज्म का शिकार एक बच्चा जो ठीक से पेंसिल तक नहीं पकड़ पाता था वो उठक बैठक वाले इस सुपर ब्रेन योगा को करने के बाद क्लास के टॉपर बच्चों में से एक हो गया है. क्या कान पकड़कर उठक बैठक करने से दिमाग को सुपर कंप्यूटर बनाया जा सकता है? मनोचिकित्सक यानि दिमाग का इलाज करने वाले डॉक्टर संदीप वोहरा का कहना है, ‘’जो लोग इस तरह की बात कर रहे हैं ये एक तरह का फिजिकल एक्सरसाइज है. लेकिन इस एक्सरसाइज से दिमाग तेज होता है तो वह बढ़ा चढ़ाकर कहने वाली बात है. वहीं, ऑटिज्म का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया, ‘’दिमाग के लिए अगर बोला जाए तो इस एक्सरसाइज का तेज दिमाग से कोई रिलेशन नहीं है. हो सकता है एक्सरसाइज करने से मसल्स पावर को थोड़ा लाभ मिले, लेकिन बच्चे का दिमाग सुपर कंप्यूटर बन जाएगा तो इससे इसका कोई रिलेशन नहीं है.’’ एबीपी न्यूज़ की पड़ताल का हिस्सा बने एक्सपर्ट वायरल वीडियो से इत्तेफाक नहीं रखते. वो ये नहीं मानते कि इसका योग से कोई रिश्ता है या फिर इस तरह के योग से दिमाग सुपर कंप्यूटर बन सकता है. इसलिए पड़ताल में वीडियो तो सच साबित हुआ है, लेकिन वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि हम नहीं करते. वायरल सच: क्या उठक बैठक करने से दिमाग को सुपर कंप्यूटर बनाया जा सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget