एक्सप्लोरर

'संविधान को सिर पर रखकर नाचने वालों ने ही उसे कुचला', पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने संविधान को कुचला था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने संविधान को कुचला था. उन्होंने खुलासा किया कि पहले दिल्ली में एक ऐसा कानून लागू था, जो बिना सूचना के काम पर न आने वाले सफाईकर्मियों को जेल भेजने की अनुमति देता था.

दिल्ली के रोहिणी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जो लोग सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं, वह संविधान को कैसे कुचलते थे, वह बाबासाहेब की भावनाओं को कैसे दगा देते थे, वह सच्चाई बताने जा रहा हूं.'

सफाईकर्मियों के लिए दिल्ली में खतरनाक कानून

पीएम ने आगे कहा, 'सफाईकर्मी भाई-बहनों के लिए दिल्ली में पहले खतरनाक कानून था. दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट में एक बात लिखी थी, यदि कोई सफाई मित्र बिना बताए काम पर नहीं आता तो उसे एक महीने के लिए जेल में डाला जा सकता था. खुद सोचिए, सफाई कर्मियों को ये लोग क्या समझते थे. एक छोटी सी गलती के कारण क्या आप उन्हें जेल में डाल देंगे?'

पीएम मोदी ने कहा, 'आज जो सामाजिक न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने ऐसे कई कानून देश में बनाए रखे हुए थे. यह मोदी है, जो इस तरह के गलत कानूनों को खोज-खोजकर खत्म कर रहा है. हमारी सरकार ने ऐसे सैकड़ों कानूनों को समाप्त किया है और यह अभियान लगातार जारी है.'

दिवाली पर देशवासियों को खास तोहफा

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में शासन सुधारों पर बल देते हुए कहा कि हमारे लिए रिफॉर्म का मतलब सुशासन का विस्तार है. इसलिए हम रिफॉर्म पर बल दे रहे हैं. आने वाले समय में हम बड़े-बड़े रिफॉर्म करने वाले हैं, ताकि जीवन और बिजनेस सब कुछ आसान हो.

उन्होंने बताया कि इस दिशा में अगला बड़ा कदम जीएसटी सुधार का है. प्रधानमंत्री ने कहा, 'जीएसटी रिफॉर्म होने जा रहा है. इस दिवाली डबल बोनस देशवासियों को मिलने वाला है. हमने इसका प्रारूप राज्यों को भेज दिया है. उम्मीद करता हूं कि सभी राज्य इसमें सहयोग करेंगे और जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे, ताकि दिवाली और शानदार बन सके.'

ये भी पढ़ें:- हैदराबाद में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप, हॉस्टल मालिक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
India Japan Summit 2026: भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली संयुक्त परियोजना, PM मोदी ने इसके सामरिक फायदे
भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली संयुक्त परियोजना, PM मोदी ने इसके सामरिक फायदे

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget