एक्सप्लोरर

Vijay Singla Arrested: मंत्री पद से बर्खास्तगी और गिरफ्तारी के बाद विजय सिंगला का पहला बयान, जानें क्या कहा?

Vijay Singla Arrested: विजय सिंगला को मंगलवार को सीएम भगवंत मान ने मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया. इसके कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Vijay Singla Sacked By Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला (Vijay Singla) को बर्खास्त कर दिया. इसके कुछ देर बाद सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया. उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. कोर्ट ने सिंगला को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अपने ऊपर लगे आरोप को विजय सिंगला ने साजिश बताया है. उन्होंने कहा, ''पार्टी को बदनाम करने की कोशिश हो रही है.''

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है. मुख्यमंत्री ने खुद सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की घोषणा की. मान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला, सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लीया गई. सिंगला मानसा विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को हराया था. सिंगला पेशे से दंत चिकित्सक हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मान को 10 दिन पहले एक अधिकारी के जरिए सिंगला (Vijay Singla) के कथित गलत कामों के बारे में पता चला था. मुख्यमंत्री ने अधिकारी को आश्वस्त किया था कि वह उनके साथ हैं और उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है. अधिकारी की मदद से एक अभियान चलाया गया जिसके बाद यह सामने आया कि सिंगला और उनके सहयोगी ‘एक फीसदी कमीशन’ मांग रहे हैं. इस संबंध में एक ऑडियो रिकॉर्ड भी है.

भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश में कहा, “मेरे संज्ञान में एक मामला लाया गया था जिसमें मेरी सरकार का एक मंत्री अपने विभाग की प्रत्येक निविदा या खरीद में एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था. मैंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. इसे सिर्फ मैं ही जानता था. न मीडिया को पता था न विपक्ष को.”

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 3 घंटों के भीतर दूसरा हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, 3 लोग जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget