एक्सप्लोरर

विजय माल्या ने राहत पैकेज के लिए लिखी थी मनमोहन सिंह को चिट्ठी, बीजेपी ने भी लगाए थे आरोप

कल बीजेपी ने भी कांग्रेस पर विजय माल्या की मदद करने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी माल्या को मदद का भरोसा दिलाया था और बाद में मदद की भी गई.

नई दिल्ली: विजय माल्या ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने के जो आरोप लगाए हैं उसको लेकर देश की राजनीति में उबाल आया हुआ है. अब खुलासा हुआ है कि विजय माल्या ने मनमोहन सिंह के पीएम रहते किंगफिशर एयरलाइंस को राहत देने के लिए चिट्ठी लिखी थी. एबीपी न्यूज के पास वो चिट्ठी मौजूद है. चिट्ठी मनमोहन के सलाहकार TKA नायर और प्रिंसिपल सेक्रेटरी पुलक चटर्जी को सीसी की गई थी.

माल्या ने चिट्ठी में क्या लिखा? विजय माल्या ने राहत पैकेज के लिए पूर्व पीएम मनमोहन को चिट्ठी लिखी उसमें कहा गया कि वे (माल्या) पीएम के सलाहकार TK नायर से वे लगातार संपर्क में थे और उन्होंने कंसर्न मंत्री से तुरंत बात की. आप (पीएम मनमोहन सिंह) अमेरिका के दौरे पर चले गए थे और इस मसले के फॉलो अप किया लेकिन उसके वाबजूद कोई मदद नहीं हो पाई है.

मैं फिर से निवेदन करता हूँ कि इस मसले पर अर्जेंट हस्तक्षेप करे. त्योहारों के सीजन की वजह से अक्टूबर महीने में किंगफिशर एयरलाइन्स में 10 लाख से ज़्यादा पैसेंजर्स ने बुकिंग की है . इसके साथ ही मैं आपका ध्यान वर्तमान FDI पालिसी की ओर भी दिलाना चाहता हूँ जिसमे विदेशी एयरलाइन्स ,भारतीय उड्डयन सेवाओ में निवेश नहीं कर सकते ,इस नीति पर तुरंत पुनर्विचार करने और संशोधन की ज़रूरत है ताकि भारतीय उड्डयन क्षेत्र भी रणनीतिक विदेशी निवेश का लाभ ले सके. आप इस मसले पर तुरंत हस्तक्षेप करेगे,मैं आपका आभारी रहूंगा. माल्या ने इस चिट्ठी में मनमोहन सिंह के तत्कालीन सलाहकार टीकेए नायर और प्रधान ,सचिव पुलक चटर्जी को भी सीसी किया था.

कल बीजेपी ने भी यही आरोप लगाए थे कल यानी गुरुवार को बीजेपी ने भी कांग्रेस पर माल्या की मदद करने का आरोप लगाया था. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सोनिया औऱ राहुल का आर्शीवाद विजय मालया को हासिल था. बीजेपी ने यह भी बताने की कोशिश की माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइन की वित्तीय हालत खराब थी लेकिन इन सबके बावजूद कांग्रेस सरकार ने उस दौरान माल्या की कंपनियों को लोन दिलवाया.

इतना ही नहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी माल्या को मदद का भरोसा दिलाया था और बाद में मदद की भी गई. आरबीआई और बैंकों के कई पत्र ऐसे हैं जिनसे साफ है कि सभी नियमों को दरकिनार रखते हुए किंगफिशर एयरलाइंस को कई तरह की रियायत लोन मिलने और लोन की मियाद बढ़ाने, रीस्ट्रक्चरिंग आदि में दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget