एक्सप्लोरर

आयशा ने खुदकुशी से पहले कहा- 'अल्लाह से दुआ करती हूं दोबारा इंसानों की शक्ल न दिखाए', नदी में छलांग लगाई और मौत को गले लगा लिया

Ahmedabad Women Suicide Case: खुदकुशी से पहले के एक वीडियो पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं. वायरल वीडियो महिला की खुदकुशी से से पहले का बनाया हुआ है.

"सुकून से जाना चाहती हूं, अल्लाह से दुआ करती हूं दोबारा इंसानों की शक्ल न दिखाए, मोहब्बत हो तो दोनों तरफ से, एक तरफ की मुहब्बत से कुछ हासिल नहीं होता. कुछ मुहब्बत निकाह के बाद भी अधूरी रहती है, ये प्यारी सी नदी से उम्मीद है कि अपनी आगोश में समा लेगी. मेरे पीठ पीछे बखेड़ा मत खड़ा करना, मैं हवाओं की तरह बहना चाहती हूं. क्या पता मुझे जन्नत मिले या न मिले, लेकिन दुआ में याद रखना."

खुदकुशी से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ये मार्मिक शब्द आयशा की जुबान से निकले हुए हैं. गुजरात के अहमदाबाद की रहनेवाली आयशा अब हमारे बीच नहीं है. उसने अपनी कीमती जिंदगी को साबरमती नदी के हवाले कर दिया है. खुदकुशी से पहले का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी दी वीडियो पर प्रतिक्रिया

आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा. खुदकुशी से पहले के वीडियो में दर्द, गम, गुस्सा और मुहब्बत का अभाव साफ झलक रहा है. आयशा के दर्दनाक वीडियो ने समाज के हर वर्ग को झकझोर कर रख दिया है. लोग सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोग जहां आयशा के कदम पर धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर ये भी सलाह दे रहे हैं कि जान देना कोई बहादुरी का काम नहीं. शादी खत्म कर भी नई जिंदगी की शुरुआत की जा सकती थी.

घटना पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी प्रतिक्रिया दी है. बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना वली रहमानी ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा, "ये दिल को दहला देनेवाली घटना है. इस तरह की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. समाज को चाहिए कि कारणों पर गौर करे और धार्मिक रंग देने से बचे." उन्होंने दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ सभी वर्ग के लोगों से आगे आने का आह्वान किया.

हैदराबाद में सांप्रदायिक सौहाद्र की मिसाल, मस्जिदों पर कुरआन की आयतें उकेर रहा ये हिंदू शख्स

राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी का हुआ मर्जर, नए चैनल का नाम होगा संसद टीवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget