एक्सप्लोरर

सामने आया मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों का वीडियो, केरन सेक्टर में की थी मुठभेड़ की कोशिश

जम्मू कश्मीर से जब से अनुच्छेद 370 हटा है तब से पाकिस्तान आतंकियों के भरोसे भारत के खिलाफ साजिश करने को बेचैन है. भारत के अंदर घुसपैठ की ये कोशिश पाकिस्तान की सेना की बॉर्डर एक्शन टीम की तरफ से की जा रही थी, जिसे देश के जवानों ने नाकाम कर दिया.

नई दिल्ली: आतंक को पनाह देने वाला पड़ोसी देश पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हुआ है. जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में पिछले महीने मुठभेड़ की कोशिश करते हुए मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों और आतंकियों का वीडियो समाने आया है.  इन पांच आतंकियों को भारतीय सेना के वीर जवानों ने तीन अगस्त को ढेर कर दिया था.

पहली बार ये वीडियो सामने आया है जो पाकिस्तान के गुनाहों की गवाही दे रहा है. मारे गए घुसपैठियों में पाकिस्तान की सेना के जवान भी शामिल हैं, जो भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे.

3 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में क्या हुआ था?

दरअसल आतंकियों के साथ पाकिस्तान की सेना के जवान भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. भारत के मुस्तैद जवानों को इसकी भनक लग गई और पहले वॉर्निंग शॉट दिया गया यानी कि चेताया गया. इसके बाद घुसपैठ में मदद करा रहे पाकिस्तान की सेना के जवानों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में सभी पांच घुसपैठिए मारे गए.

अगले दिन भारत के DGMO ने पाकिस्तान के DGMO से संपर्क किया और शव वापस ले जाने के लिए कहा, लेकिन हुआ वहीं जो हर बार होता है. पाकिस्तान ने शव लेने से इनकार कर दिया और ये भी कह दिया कि जो मारे गए हैं उनमें पाकिस्तान के जवान नहीं हैं.

पाकिस्तान की BAT कर रही थी घुसपैठ की कोशिश बता दें कि भारत के अंदर घुसपैठ की ये कोशिश पाकिस्तान की सेना की बॉर्डर एक्शन टीम की तरफ से की जा रही थी, जिसे देश के जवानों ने नाकाम कर दिया. जम्मू कश्मीर से जब से अनुच्छेद 370 हटा है तब से पाकिस्तान आतंकियों के भरोसे भारत के खिलाफ साजिश करने को बेचैन है. अब ये बेचैनी इतनी ज्यादा है कि अब सेना के जवानों को भी पाकिस्तान आतंकियों का चोला पहनाकर भेज रहा है.

सरहद पर साजिश करने में जुटे हैं इमरान खान, देखिए पाकिस्तान का डेंजर गेम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget