एक्सप्लोरर

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में TRS करेगी विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का समर्थन

Vice Presidential Election 2022: विपक्षी दलों की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा और एनडीए (NDA) उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के बीच मुकाबला होगा. देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होना है.

TRS Will Support Margaret Alva: उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर देशभर में सियासी दलों के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच टीआरएस (TRS) ने इस चुनाव को लेकर अपना रुख साफ किया है. उपराष्ट्रपति चुनाव में (Vice Presidential Election) टीआरएस विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) का समर्थन करेगी. मार्गरेट अल्वा को समर्थन का अंतिम फैसला तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख के चंद्रशेखर राव और टीआरएस के नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद लिया गया. के चंद्रशेखर राव ने पहले भी कहा था कि टीआरएस का बीजेपी विरोधी रूख जारी रहेगा.

विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा को सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. एनडीए (NDA) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है.

टीआरएस करेगी मार्गरेट अल्वा का समर्थन

देश में 6 अगस्त को होने जा रहे उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर टीआरएस ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने की घोषणा की है. इससे पहले ये साफ नहीं था कि पार्टी चुनाव में भाग लेगी या फिर तटस्थ रहेगी. टीआरएस प्रमुख और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ गंभीरता से विचार के बाद मार्गरेट अल्वा को समर्थन देने की बात कही गई है. वहीं, टीएमसी ने कांग्रेस के एकतरफा फैसले की आलोचना करते हुए तटस्थ रहने का फैसला लिया है.

10 अगस्त को खत्म हो रहा वेंकैया नायडू का कार्यकाल

उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव (Vice Presidential Election 2022) से पहले विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) ने गुरूवार को सभी सांसदों से बिना किसी डर या राजनीतिक दबाव के सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की थी. उन्होंने दावा किया था कि उनके पास बेहतर अनुभव है और पीठासीन अधिकारी के तौर पर निष्पक्ष तरीके से काम करने में वो सक्षम होंगी. देश के दूसरे सर्वाच्च संवैधानिक पद पर वेंकैया नायडू का मौजूदा कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Rahul Gandhi PC: बीजेपी को लेकर अपने ही बयान पर घिरे राहुल गांधी, प्रह्लाद जोशी-रविशंकर प्रसाद ने ऐसे दिया जवाब

Mamata Banerjee Delhi Visit: ममता बनर्जी चार-दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचीं, आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति से करेंगी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget