एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi PC: बीजेपी को लेकर अपने ही बयान पर घिरे राहुल गांधी, प्रह्लाद जोशी-रविशंकर प्रसाद ने ऐसे दिया जवाब

BJP Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की मौत के गवाह बन रहे हैं तो बीजेपी ने पलटवार करते हुए पूछा- जरा अपनी पार्टी में लोकतंत्र दिखा दीजिए.

BJP on Congress PC: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस (Congress PC) में दिए अपने बयानों पर ही घिरते नजर आ रहे हैं. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) की प्रेस कॉन्फ्रेस में दिए गए वायनाड सांसद राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार किया है. राहुल गांधी ने PC में कहा कि हम लोकतंत्र की मौत के गवाह बन रहे हैं. इस पर संसदीय कार्य मंत्री और बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने पलटवार करते हुए कहा, ''उनकी पार्टी में लोकतंत्र कहां है, उदाहरण गिनाएं.'' प्रह्लाद जोशी ने यह भी कहा, ''ये नकली गांधी हैं और नकली इनकी विचारधारा है.''

राहुल गांधी के हमले के जवाब में कुछ ऐसा ही पलटवार बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने किया. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''अभी राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेस देखी हमने, घबराये हुए, सहमें हुए राहुल गांधी, मंहगाई और बेरोजगारी की चर्चा एक बहाना  है, मूलरूप  से ईडी को डराना, धमकाना है. राहुल गांधी जी को क्या कहें, उनकी दादी इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी, बड़े-बड़े संपादकों को जेल भेजा  था. राहुल गांधी एक बात का जवाब दें हमें. क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?

रविशंकर ने यह भी कहा, ''जब देश की जनता आपको  हरा  रही  है तो उसके लिए  हमें क्यों जिम्मेदार मानते हैं? आपने देश के प्रधानमंत्री के बारे में क्या-क्या नहीं कहा. सही सवाल यह है कि कांग्रेस का लोकतंत्र भ्रष्टाचार का तंत्र था.''

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, पूछा - क्या कांग्रेस में कोई लोकतंत्र है? इमरजेंसी का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने पीसी में यह कहा

बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने पीएम मोदी की तुलना तानाशाह हिटलर तक से कर दी. राहुल गांधी ने कहा कि हिटलर भी चुनाव जीतता था.एबीपी न्यूज ने जब राहुल गांधी से पूछा कि क्या महंगाई बहाना है, असल वजह ईडी की आपसे और सोनिया गांधी से पूछताछ तो नहीं? इस पर राहुल गांधी ने कहा, ''ऐसा बिल्कुल नहीं है. वे जितना हमला कर रहे, चाहो तो उससे ज्यादा सवाल पूछ लो, कोई बात नहीं, वे जितना चाहें, उन्हें हम पर हमला करने दें.'' संभावित गिरफ्तारी को लेकर किए गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि ''गिरफ्तार करना है करिये, मैं नहीं डरता'' 

राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांह पर काली पट्टी बांधकर आए थे. उन्होंने कहा, ''जो हिंदुस्तान ने 70 साल में बनाया उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया. संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता, हमें गिरफ्तार किया जाता है, यह आज हिंदुस्तान की हालत है. हम लोकतंत्र की मौत के गवाह बन रहे हैं. देश में चार लोगों की तानाशाही चल रही है. आइडिया यह है कि जो लोगों के मुद्दे हैं वे न उठाए जाएं, यही सरकार की मंशा है.''

यह भी पढ़ें- Congress Protest LIVE: '5 लाख में 5000 करोड़ की संपत्ति ली, झूठ बोलते हैं राहुल गांधी', रविशंकर प्रसाद का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget