एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति ने कहा- मृत शरीर से नहीं फैलता संक्रमण, एहतियात बरतते हुए कोरोना से मरने वालों का हो सम्मानजनक अंतिम संस्कार

उपराष्ट्रपति ने इस मामले में लोगों को और जागरूक और शिक्षित किए जाने की ज़रुरत बताई है. उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति और कोरोना योद्धाओं के ख़िलाफ़ भेदभाव और दुर्व्यवहार दुखद है.

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव की ख़बरों पर चिंता जताई है. नायडू ने उन ख़बरों को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जिसमें संक्रमण से हुई मौत के बाद अंतिम संस्कार आदरपूर्वक नहीं किया जा रहा है. उपराष्ट्रपति ने इसे असंवेदनशील और भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया है.

'मृत शरीर से संक्रमण नहीं फ़ैलता' वेंकैया नायडू ने कोरोना और समय समय पर सामने आने वाले उससे जुड़े सामाजिक दुविधा पर अपने फेसबुक पेज पर अपने विचार लिखे हैं. नायडू ने उन ख़बरों का हवाला दिया है, जिनके अनुसार संक्रमण से मौत हो जाने के बाद कई बार मृतक का अंतिम संस्कार सम्मानजनक तरीके से नहीं किया गया है. हैदराबाद और कुछ अन्य शहरों से मृतक का अंतिम संस्कार क्रेन से करने तक की तस्वीरें आई थीं. उपराष्ट्रपति के अनुसार ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों में जानकारी का अभाव है. उनके मुताबिक़ मृत शरीर से संक्रमण नहीं फ़ैलता और न ही उससे कोई अतिरिक्त ख़तरा हो सकता है. हालांकि उन्होंने एहतियात बरतने की सलाह ज़रूर दी है.

उपराष्ट्रपति ने लिखा, "यद्यपि यह भी आवश्यक है कि ऐसे मृतक के शरीर को स्पर्श करते समय तथा अंतिम संस्कार के लिए जरूरी पर्याप्त सावधानियों और स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया ही जाना चाहिए. हाथ धोना, PPE पहनना, जिस बिस्तर पर या आवरण में मृत शरीर को रखा गया या जिन उपकरणों और औजारों, का प्रयोग किया गया उन्हें अच्छी तरह कीटाणुरहित किया जाना चाहिए."

दिशानिर्देश का पालन हो उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अंतिम संस्कार के मामले में सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन किए जाने की आवश्यकता जताई है. उनके मुताबिक़ दिशानिर्देश इस बात की इजाज़त देते हैं कि हॉस्पिटल स्टॉफ ज़रूरी सावधानियां बरतते हुए मृतक के ढंके हुए चेहरे से कपड़ा या अन्य आवरण हटा कर परिजनों को दिखा सकते हैं. उन्होंने लिखा है, "दिशानिर्देश अंतिम संस्कार के दौरान मृत शरीर को बिना छुए ही पवित्र ग्रंथों के पाठ, पवित्र जल के छिड़काव जैसी किसी भी विधि पर प्रतिबंध नहीं लगाते बशर्ते मृत शरीर को छुआ न जाए, लेकिन मृत शरीर को स्नान कराना, उससे लिपटना आदि जैसी भावुक प्रतिक्रियाएं संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती हैं, अतः प्रतिबंधित हैं." उनके मुताबिक़, "ऐसी घटनाएं नितांत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और हमारे सनातन भारतीय संस्कारों के विरुद्ध हैं, जिसमें दिवंगत व्यक्ति के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना रखी जाती हैं. उन्हें ढांढस और भरोसा दिया जाता है."

फेक न्यूज़ से ज़्यादा ख़तरनाक है सन्देह और अफ़वाह उपराष्ट्रपति ने इस मामले में लोगों को और जागरूक और शिक्षित किए जाने की ज़रुरत बताई है. उनका कहना है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति और कोरोना योद्धाओं के ख़िलाफ़ भेदभाव और दुर्व्यवहार दुखद है. उनका कहना है कि ऐसी आशंकाओं और प्रवृतियों को दूर करना समाज का सामूहिक दायित्व है और अगर इन्हें नहीं रोका गया तो ये अफ़वाह, फेक न्यूज़ और कुप्रचार से ज़्यादा ख़तरनाक साबित होंगी. अंत में उन्होंने लिखा है, "याद रखें, इस अदृश्य वायरस से कोई निरापद नहीं. किसी को भी यह संक्रमण हो सकता है."

ये भी पढ़ें:

विजय दिवसः पाकिस्तान की तरह LAC पर धोखाधड़ी की कोशिश कर रहा चीन, लेकिन दोनों दुश्मनों से भिड़ने को तैयार सेना 

क्या कांग्रेस में पीढ़ी के टकराव के कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट ने की बगावत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget