एक्सप्लोरर

कभी जानवर से टकराई, कभी पहिया हुआ जाम, महिला की भी गई जान, वंदे भारत ट्रेन के हादसों की हो रही चर्चा

Vande Bharat Train: वंदे भारत के हादसों की खबरें पिछले कुछ महीनों से लगातार आ रही हैं. कभी ये ट्रेन मवेशियों से टकरा जाती है तो कहीं इसका पहिया जाम हो जाता है अब तो एक महिला की जान भी चली गई.

Vande Bharat Train Accident List: मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन जब से लॉन्च हुई है तभी से चर्चाओं में है. इसकी लग्जरी और सफर को लेकर तो कई बार चर्चा हो चुकी है लेकिन इस बार इसके हादसों को लेकर चर्चा हो रही है. पिछले कुछ महीनों में वंदे भारत ट्रेनों से अब तक 4 हादसे हो चुके हैं. इन घटनाओं में मवेशियों के टकराने, महिला की जान जाने से लेकर पहिया जाम होने तक की खबरें आईं.

मंगलवार को गुजरात के आणंद में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई. इससे पहले गुजरात के ही अहमदाबाद, आणंद और वलसाड में मवेशियों से टकराने की खबरें आईं. इन घटनाओं में वंदे भारत का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था. यूपी के खुर्जा में इस ट्रेन का पहिया जाम हो गया तो खबर बन गई.

इसके अलावा हाल ही में एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी वंदे भारत से सफर कर रहे थे तो उसी दौरान पत्थर ट्रेन के शीशे से टकरा गया और शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. खबर बनी कि असदुद्दीन ओवैसी पर पत्थरबाजी हो गई, हालांकि भारतीय रेलवे ने कहा कि पत्थरबाजी नहीं हुई बल्कि एक पत्थर ट्रेन के शीशे से टकरा गया था.

54 साल महिला की मौत

वंदे भारत ट्रेन के साथ मंगलवार को एक भयंकर हादसा हुआ. गुजरात के आणंद में एक 54 साल की महिला की मौत हो गई. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर से मुंबई जा रही थी, तभी शाम 4 बजकर 37 मिनट पर एक महिला रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रही थी. इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई. रेलवे पुलिस के अनुसार, महिला अहमदाबाद की रहने वाली थी.

वंदे भारत से टकराई गाय

वंदे भारत ट्रेन से तीसरा हादसा 29 अक्टूबर को हुआ. इसमें मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हुई थी. ये हादसा गुजरात के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुआ था. मुंबई से गांधीनगर जा रही ट्रेन के सामने एक गाय आ गई. इस टक्कर से ट्रेन का आगे का हिस्सा टूट गया. करीब 30 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया. अक्टूबर महीने का यह तीसरा हादसा था. इससे पहले अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में वंदे भारत ट्रेन 2 बार मवेशियों से टकराई थी. इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को रिपेयर किया गया था.

रेलवे ने की किसानों से अपील

वेस्टर्न रेलवे ने पशु किसानों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक के करीब न आने दें. रेलवे का कहना है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले भी रेलवे ने कहा था कि वह इस बारे में पशु किसानों को जागरूक बनाने के लिए अभियान चलाएगा.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: गुजरात में पटरी पार कर रही थी महिला, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पायलट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget