एक्सप्लोरर

ट्राई चेयरमैन के आधार में हैकरों ने लगाई सेंध, लेकिन शर्मा खुद को विजेता समझते हैं

ट्राई के चेयरमैन आर. एस. शर्मा ने कहा कि दूरसंचार उद्योग ने उनकी जो 'उचित आलोचना' की वह उन्हें स्वीकार है लेकिन बिना किसी सबूत के लगाये गये पक्षपात के आरोप उन्हें परेशान करते हैं. इससे संस्थान की गरिमा भी कम होती है.

नयी दिल्लीः म ने कहा कि दूरसंचार उद्योग ने उनकी जो 'उचित आलोचना' की वह उन्हें स्वीकार है लेकिन बिना किसी सबूत के लगाये गये पक्षपात के आरोप उन्हें परेशान करते हैं. इससे संस्थान की गरिमा भी कम होती है.

शर्मा नौ अगस्त को ट्राई प्रमुख के पद से रिटयर हो रहे हैं. एक इंटरव्यू में शर्मा ने दूरसंचार उद्योग से जुड़े विभिन्न मूद्दों पर तो बातचीत की लेकिन पिछले हफ्ते आधार संख्या को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के विवाद पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी.

बीते शनिवार को शर्मा ने अपनी आधार संख्या जारी कर हैकरों को उन्हें नुकसान पहुंचाने की चुनौती दी थी. इसके बाद कई लोगों ने उनसे जुड़ी जानकारियां साझा की और कईयों ने उन्हें ट्रोल किया. हालांकि, शर्मा कहते हैं कि वे इस विवाद में खुद को एक 'विजेता' के तौर पर देखते हैं.

उनके कुछ फैसलों को लेकर दूरसंचार उद्योग की तरफ से की गई 'उचित आलोचना' को वह अपनी तरक्की के तौर पर देखते हैं.गौरतलब है कि दूसरे नेटवर्क पर कॉल जुड़ने की दर में कमी, पॉइंट ऑफ इंटरकनेक्ट की संख्या, नयी कंपनी जियो के मुफ्त कॉल की शुरुआती पेशकश को अनुमति देने और बाजार बिगाड़ू मूल्य निर्धारण नियम से जुड़े अपने फैसलों को लेकर शर्मा को दूरसंचार उद्योग की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.

शर्मा ने कहा, "पक्षपात का निराधार आरोप लगाना अच्छी बात नहीं है. हां उचित आलोचना सही है, लेकिन पक्षपाती होने के बेसिरपैर के आरोप सही नहीं है." उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष को नियामक के निर्णय सही नहीं लगते हैं तो वह कानूनी रास्ता अपना सकता है. इसलिए उनका मानना है कि आलोचना करने और आरोप लगाकर उसे प्रचार का मुद्दा बनाने से बेहतर है कि सही कानूनी मंच पर अपनी बात रखी जाए. कई पक्ष बहुत से मसलों पर अपनी चिंताओं को लेकर अदालत गए और अदालत ने उन पर अपना फैसला दिया.

उन्होंने कहा कि ग्राहक हित के प्रति ट्राई के ज्यादा दृढ़ रहने का यह मतलब कतई नहीं कि वह उद्योग के खिलाफ काम कर रहा है. संस्थान एक ढांचे के तहत काम करता है और हम उसे बहुत ज्यादा खींच नहीं सकते.

गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत में दूरसंचार कंपनियों के संगठन सीओएआई ने मौजूदा दूरसंचार नियामक से नाराजगी जताते हुए कहा था कि नया ट्राई प्रमुख और नियामक ऐसा होना चाहिये जो अपने अधिकार क्षेत्र और सीमाओं को समझता हो. उन्हें उद्योग और ग्राहक कल्याण के बीच संतुलन रखना चाहिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
'क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता', सरदार पटेल की जयंती पर क्या बोले खरगे
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget