एक्सप्लोरर

पुद्दुचेरी के समर्थन के लिए नारायणसामी ने केजरीवाल का किया धन्यवाद लेकिन धरने को बताया 'ड्रामा'

एपीबी न्यूज से बात करते हुए सामी ने कहा कि वो पुद्दुचेरी को पूर्ण राज्य के साथ विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य से उप-राज्यपाल की टोकाटोकी खत्म होगी. उन्होंने ये भी कहा कि मांगों को लेकर वो कोर्ट का रुख करेंगे, धरना नहीं देंगे.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की 'धरना' पॉलिटिक्स पर पार्टी की लाइन से सुर मिलाते हुए पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायण सामी ने जहां एक तरफ मुख्यमंत्री केजरीवाल के धरने को ड्रामा कहा है वहीं इस पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं. हालांकि कुछ दिन पहले ही केजरीवाल के तरीके को सामी सही ठहरा चुके हैं.

एपीबी न्यूज से बात करते हुए सामी ने कहा कि वो पुद्दुचेरी को पूर्ण राज्य के साथ विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य से उप-राज्यपाल की टोकाटोकी खत्म होगी. उन्होंने ये भी कहा कि मांगों को लेकर वो कोर्ट का रुख करेंगे, धरना नहीं देंगे.

दिल्ली के अलावा पुद्दुचेरी देश का एक और ऐसा केंद्र शाषित प्रदेश हैं जहां विधानसभा है. हालांकि दिल्ली की तुलना में पुद्दुचेरी के पास ज्यादा अधिकार हैं. दोंनो राज्यों में पूर्ण राज्य की मांग होती आई है. अरविंद केजरीवाल ने दोनों के लिए पूर्ण राज्य की मांग की है. नारायण सामी ने पुद्दुचेरी के लिए तो केजरीवाल के समर्थन के लिए धन्यवाद किया लेकिन यही बात सामी ने दिल्ली के लिए नहीं कही.

सामी ने कहा कि केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ राजनिवास में धरना दे रहे हैं. इसके बारे में शीला दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल ड्रामा कर रहे हैं. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. मेरी भी यही राय है.

पुद्दुचेरी के सीएम ने कहा कि पुद्दुचेरी सरकार और दिल्ली सरकार में फर्क है. हमारी सरकार को पूरी ताकत है. फिर भी उप-राज्यपाल किरण बेदी अड़ंगा लगाती रहती हैं. वो वहां समानांतर शासन व्यवस्था खड़ा कर रही हैं. मैंने इसकी शिकायत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से की है. मैं समाधान की कोशिश कर रहा हूं. रास्ता नहीं निकला तो कोर्ट जाऊंगा.

धरना के सवाल पर उन्होंने कहा की इसकी जरूरत नहीं है. लोगों ने चुना है तो उनकी सेवा लक्ष्य है. उन्होंने पुद्दुचेरी के लिए पूर्ण राज्य की मांग के लिए अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया लेकिन दिल्ली के सवाल पर कहा कि ये उनका (केजरीवाल का) काम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MEA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget