एक्सप्लोरर

उत्तराखंड सुरंग हादसा: ये हैं टनल में फंसे 41 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने वाले हीरोज

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूर महज कुछ ही देर में बाहर आ जाएंगे. इन मजदूरों को बाहर निकालने के लिए कई ऐसे हीरोज हैं, जिन्होने युद्ध स्तर पर काम किया है.

Tunnel Rescue: उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है. अब महज कुछ ही देर में सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूर बाहर आ जाएंगे. ऐसे में टनल के बाहर मज़दूरों के रिश्तेदार, परिवार के लोग और परिजन उनके निकलने का इंतज़ार कर रहे हैं. इसके साथ ही पूरा देश उनकी सलामती की दुआएं कर रहा है. 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार,मज़दूरों को बाहर निकाले जाने के बाद इसी जगह पर उनकी शुरुआती मेडिकल देखभाल की जाएगी. इसके लिए वहां डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम तैनात है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए हैं. वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से कॉल पर पल पल का अपडेट ले रहे हैं. पीएमओ के कई अधिकारी भी टनल के बाहर मौजूद है. 

बता दें कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और अन्य राज्य और केंद्रीय एजेंसियों को साइट पर तैनात किया गया है, जिनमें से कुछ लोग फंसे हुए 41 श्रमिकों के बचाव अभियान में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि हम उन महत्वपूर्ण नामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है. आइए, उनके बारे में जानते हैं.

आईएएस अधिकारी नीरज खैरवाल

आईएएस अधिकारी नीरज खैरवाल को सिल्कयारा सुरंग ढहने की घटना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था और वह पिछले 10 दिनों से बचाव कार्यों की देखरेख और कमान संभाल रहे हैं. खैरवाल घंटे-घंटे पर रेस्क्यू स्थल से सीएमओ और पीएमओ को अपडेट दे रहे हैं. वह उत्तराखंड सरकार में सचिव भी हैं.

माइक्रो-टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर

क्रिस कूपर दशकों से एक माइक्रो-टनलिंग विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें ख़ास तौर पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है. ये 18 नवंबर को मौके पर पहुंचे थे. ऐसे में इनका अनुभव बेहह ही कारगर साबित हुआ है. कूपर ने ही कार्य को तेजी से पूरा कराए जाने पर जोर दिया. वह ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतरराष्ट्रीय सलाहकार भी हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), सदस्य, एनडीआरएफ

भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल और एनडीआरएफ टीम के सदस्य सैयद अता हसनैन उत्तराखंड सुरंग दुर्घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका की देखरेख कर रहे हैं. लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन पूर्व में श्रीनगर में तैनात भारतीय सेना की जीओसी 15 कोर के सदस्य थे. इस रेस्क्यू अभियान में इनकी भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण रही है. 

सुरंग निर्माण विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स

वैज्ञानिक शोधकर्ता और भूमिगत सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में महत्वपूर्व किरदार निभा रहे हैं. डिक्स 20 नवंबर को सुरंग स्थल पर पहुंचे थे.  उन्होंने पिछले 7 दिनों में सभी को पॉजीटिव रहने की सलाह दी. डिक्स भूमिगत निर्माण से जुड़े जोखिमों पर सलाह देते हैं. साथ ही ये सुरंग बनाने में दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञों में से वो एक हैं.

रैट होल खनन विशेषज्ञों की टीम

माइक्रो-टनलिंग, मैन्युअल ड्रिलिंग और फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए मध्य प्रदेश से छह रैट होल खनन विशेषज्ञों को बुलाया गया है. इन लोगों ने मजदूरों के निकालने के लिए बिछाई गई संकीर्ण 800 मिमी पाइप की निगरानी की है. राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ स्थानीय ड्रिलिंग विशेषज्ञ, पर्यावरण विशेषज्ञ, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सदस्यों के साथ-साथ भारतीय सेना को भी यहां तैनात किया गया है. 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन: जिंदगी की पाइपलाइन की पहली तस्वीरें, आखिरी चरण में बचाव अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहा होते ही हिरासत में आजम खान, ED ने कसा शिकंजा
जेल से रिहा होते ही हिरासत में आजम खान, ED ने कसा शिकंजा
'2024 का चुनाव अवैध था', मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी का बड़ा हमला
'2024 का चुनाव अवैध था', मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी का बड़ा हमला
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: CEC के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- सवालों में ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता
Live: CEC के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- सवालों में ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म

Embed widget