एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए चिकित्सकीय जांच अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर बड़ा चिकित्सकीय जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर बड़ा चिकित्सकीय जांच अभियान चलाने का सोमवार को निर्देश दिया. योगी ने कहा कि निरुद्ध क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी जांच का कार्य किया जाए और इसके लिए टीमों की संख्या में वृद्धि करते हुए लगभग एक लाख से अधिक टीम गठित की जाएं.

मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में प्रत्येक सप्ताह टीम के निर्धारित क्षेत्रों में जांच की जाए. साथ ही जांच टीम को पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और सेनेटाइजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाए.

मंत्रियों के कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किये जाने के दिए निर्देश

कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के कार्य को तेज किए जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों के कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया जाए. इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक, पुलिस विभाग के विभिन्न संस्थानों में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें.

उन्होंने जांच क्षमता को बढ़ाकर 25 हजार जांच प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए और कहा कि इस सम्बन्ध में वैकल्पिक जांच व्यवस्था के तहत एन्टीजीन टेस्ट आदि को आवश्यकतानुसार अपनाए जाने पर विचार किया जाए. मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में विशेष सचिव स्तर के एक अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि यह अधिकारी जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ समन्वय कर कोविड और गैर कोविड चिकित्सालयों, एम्बुलेंस सेवा, सर्विलांस की कार्रवाई सहित सम्पूर्ण चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहयोग करेंगे.

मरीज़ों के लिए दवा, भोजन समेत गुनगुने पानी की व्यवस्था की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती रोगियों को निश्चित समय पर दवा, भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाए. मरीजों को पीने के लिए गुनगुने पानी की व्यवस्था की जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नियमित राउण्ड लें. मरीजों की निरन्तर निगरानी की जाए. उन्होंने टेलीविजन और रेडियो आदि के माध्यम से आमजन को संक्रमण के संबंध में जागरुक बनाने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संक्रमण से बचाव और उपचार हेतु की गई व्यवस्था की जानकारी भी लोगों को दी जाए.

यह भी पढ़ें

Jagannath Yatra: पहले रथ यात्रा पर रोकने का आदेश, अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मंदिर कमेटी, ओडिशा सरकार करे फैसला 

15 अगस्त तक 25,000 पर पहुंच सकता है कर्नाटक में कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा, अधिकारी ने जताई आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget