एक्सप्लोरर

यूपी: बरेली में बड़ा चिटफंड घोटाला, 5 हजार लोगों के करीब 300 करोड़ रुपए लेकर फरार हुई कंपनी

कंपनी का डायरेक्टर नरेंद्र पाल गंगवार पूरे परिवार के साथ फरार है. इस कंपनी ने यूपी के कई जिलो में ऑफिस खोल रखे थे. पीड़ितों का कहना है कि वो कई महीने से अफसरों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. यहां तक कि लोग मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चिटफंड कंपनी ने करीब पांच हजार लोगों को बड़ी चपत लगा दी है. कंपनी डायमंड इंफ्रालैंड डेवलपर्स नाम की कंपनी पर पांच हजार लोगों के करीब तीन सौ करोड़ रुपए लेकर फरार होने के आरोप लगे हैं. इस घोटाले के पीड़ितो ने फरार कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

पूरे परिवार के साथ फरार है कंपनी का मालिक

बताया जा रहा है कि कंपनी का डायरेक्टर नरेंद्र पाल गंगवार पूरे परिवार के साथ फरार है. इस कंपनी ने यूपी के कई जिलो में ऑफिस खोल रखे थे. कंपनी में पांच हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पैसा इनवेस्ट कर रखा था. अखबारों में पूरे पूरे पेज के विज्ञापन छपवाकर डायमंड इंफ्रालैंड डेवलपर्स के डायरेक्टर नरेंद्र पाल गंगवार ने भोली भाली जनता को झूठे सपने दिखाकर करोड़ों रुपये वसूल लिए.

लालच में फंसे हजारों लोग

नरेंद्र ने यूपी के कई जिलो में डायमंड इंफ्रालैंड डेवलपर्स के ऑफिस खोले थे. जिसके बाद 5 साल में रुपये दोगुने करने और प्रोपर्टी में पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर 5 हजार से अधिक लोगों को कम्पनी में जोड़ लिया. लालच में फंसकर हजारों लोग इस कंपनी से जुड़ गए और फिर नरेंद्र इन सभी को चूना लगाकर फरार हो गया.

यूपी: बरेली में बड़ा चिटफंड घोटाला, 5 हजार लोगों के करीब 300 करोड़ रुपए लेकर फरार हुई कंपनी

पीड़ितों का कहना है कि वो कई महीने से अफसरों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है. यहां तक कि लोग मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं. थाने पहुंचे लोगों का कहना है कि डायमंड इंफ्रालैंड डेवलपर्स के ऑफिस बरेली, बदायू, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई, फरुखाबाद समेत कई जिलों में खुले थे. इतना ही नहीं तहसीलों तक में कंपनी ने अपने ऑफिस खोल रखे थे.

अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि डायमंड इंफ्रालैंड डेवलपर्स के डायरेक्टर नरेंद्र पाल गंगवार के खिलाफ बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज है. उसके ऊपर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है. उनका कहना है की अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-

Explained: शाहीन बाग गोलीकांड पर BJP ने कहा- बेनकाब हुई AAP, संजय सिंह बोले- ये डर्टी पॉलिटिक्स

दिल्ली पुलिस ने बंगाली गैंग का भंडाफोड़ कर पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया, होंडा सिटी में बैठकर करते थे लूटपाट

प्रियंका गांधी का तंज, कहा- बेरोजगारी चरम पर है, क्या यह संयोग है या प्रधानमंत्री का प्रयोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इडियट, अंधभक्त..., राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
इडियट, अंधभक्त..., राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget