एक्सप्लोरर

CAA, पाकिस्तान, कश्मीर और आयात शुल्क पर डॉनल्ड ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. आज उन्होंने अपनी यात्रा के दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सवाल पर कहा है कि भारत धार्मिक आजादी पर सही काम कर रहा है और पीएम मोदी एक मजबूत नेता हैं. वहीं कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों मिलकर इस मुद्दे को सुलझा सकते हैं.

दिल्ली हिंसा पर क्या बोले ट्रंप? ट्रंप ने अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली में हिंसक घटनाओं पर कहा, ''मैंने प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा नहीं की, यह उनपर है (कि कैसे निपटना है).'' सीएए को लेकर उन्होंने कहा कि हमने धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में बात की, प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि भारत में लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता मिले. अगर आप पीछे मुड़कर देखें तो भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए कड़ी मेहनत की है. ट्रंप ने कहा कि सीएए पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं. यह भारत पर है, उम्मीद है वह (भारत) अपने लोगों के लिए सही फैसला करेगा.

मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव के आरोपों पर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने इस पर चर्चा की है, प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि वह मुसलमानों के साथ मिलकर काम करते हैं.

इससे पहले विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला ने बताया कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच वार्ता के दौरान नये नागरिकता कानून (सीएए) का मुद्दा नहीं आया. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने धार्मिक सौहार्द के बारे में सकारात्मक रूप में बातचीत की.

इमरान खान पर ट्रंप का बयान पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से मध्यस्थता की पेशकश की. उन्होंने कहा कि अगर मैं मध्यस्थता करने के लिए कुछ भी कर सकता हूं, तो मैं करूंगा. ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान पर चर्चा की, मेरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ भी अच्छे समीकरण हैं, वे सीमा पार आतंकवाद को काबू करने के लिए काम कर रहे हैं. ट्रंप ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक ‘‘बड़ी समस्या’’ बताया.

आयात शुल्क पर क्या बोले ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कारोबारी रिश्तों को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत सबसे उच्चतम शुल्क वाला देश है, हार्ले डेविडसन को भारी मात्रा में शुल्क देना पड़ता है. अमेरिका के साथ उचित व्यवहार किया जाना चाहिये.

'ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ रहा है' डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता हैं. भारत एक ‘‘अद्भुत देश’’ है. ट्रंप ने भारत से समझौतों को लेकर कहा कि भारत बहुत सारे सैन्य हार्डवेयर खरीद रहा है. ऊर्जा क्षेत्र में भारत-अमेरिकी सहयोग बढ़ रहा है.

तालिबान के साथ शांति समझौता भारत देखना चाहेगा अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-अमेरिका ने कोरोना वायरस के मुद्दे पर बातचीत की, अमेरिका में स्थिति नियंत्रण में है. अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते को भारत देखना चाहेगा, प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस पर चर्चा की. इससे पहले आज राष्ट्रीय राजधानी में हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉनल्ड ट्रंप मिले. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में शरीक हुए डॉनल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
Hyderabad LPG Crisis: एलपीजी संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
UP SI EXAM की पहली शिफ्ट का पेपर लीक? UPPRB ने बताया सच
UP SI EXAM की पहली शिफ्ट का पेपर लीक? UPPRB ने बताया सच
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget