एक्सप्लोरर

US Advisory: अमेरिका ने भारत जाने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, सावधानी बरतने की दी सलाह

US Advisory: ट्रेवल एडवाइजरी में पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करने की सलाह दी गई.

US Travel Advisory For India: अमेरिका ने शुक्रवार (7 अक्टूबर) को अपने नागरिकों से 'अपराध व आतंकवाद' के मद्देनजर भारत की यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतने को कहा और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की यात्रा नहीं करने की सलाह दी. अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा परामर्श (Travel Advisory) में भारत यात्रा परामर्श स्तर को घटाकर दो कर दिया है. यात्रा परामर्श पैमाने में एक से चार तक स्तर होते हैं. चार सबसे ऊंचा स्तर होता है.

विदेश विभाग ने एक दिन पहले एक अलग परामर्श जारी कर पाकिस्तान को तीसरे स्तर पर रखा था और अपने नागरिकों से आतंकवाद व सांप्रदायिक हिंसा के कारण इसके अशांत प्रांतों की यात्रा करने के बारे में पुनर्विचार करने के लिए कहा था. विदेश विभाग ने कहा, "भारत में अपराध और आतंकवाद को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरतें." 

इन क्षेत्रों की यात्रा न करने की दी सलाह

ट्रेवल एडवाइजरी में कहा गया है, "आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करें." यात्रा परामर्श के अनुसार, "बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक बताया गया है. पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर हिंसक अपराध, जैसे यौन हमले के मामले सामने आए हैं."

ट्रेवल एडवाइजरी में और क्या कहा?

परामर्श में कहा गया है कि, "आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं, पर्यटन स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल और सरकारी केंद्रों को निशाना बना सकते हैं." ट्रेवल एडवाइजरी में आगे कहा गया कि, "अमेरिकी सरकार के पास पश्चिम बंगाल के माध्यम से पूर्वी महाराष्ट्र (Maharashtra) और उत्तरी तेलंगाना (Telangana) के ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की सीमित क्षमता है क्योंकि अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को इन क्षेत्रों की यात्रा करने के लिए विशेष प्राधिकरण प्राप्त करना होगा." 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka: ओला-उबर और रैपिडो के ऑटो तीन दिनों के भीतर हो जाएंगे बंद, लॉन्च होगा नया एप

Myanmar में फंसे भारतीयों ने बयां किया दर्द: 'दिन का टारगेट पूरा नहीं होने पर देते थे इलेक्‍ट्रिक शॉक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget