एक्सप्लोरर

बमों की 'मां' से पतली हुई पाकिस्तान की हालत, आतंक के खिलाफ खतरे की घंटी है ये 'महाबम'

नई दिल्ली: आतंक के खिलाफ लड़ाई को लेकर अपनी गंभीरता दिखाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार देर शाम अफगानिस्तान पर अपना सबसे बड़ा नॉन न्यूक्लियर महाबम गिराया. ट्रंप का ये बम ठीक निशाने पर लगा. अब तक आईएसआईएस के सौ से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. इसपर अफगानिस्तान में पूर्व अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान में गिराना सही रहता.

पाकिस्तान के लिए ये खतरे की घंटी

जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान के लिए ये खतरे की घंटी है. आपको बता दें कि जिस ज़िले में यह बम गिराया गया वहां भारी तबाही तो मची ही साथ ही आस पास के कई ज़िलों में भी भूचाल आ गया. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मंज़र इतना भयावह था कि उसको ऐसा लगा धरती तूफान में फंसी एक नाव बन गयी है. शुरूआती जानकारी है कि वहां 100 इस्लामिक स्टेट के आतंकी मारे गए हैं.

अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके में गिराया गया ये महाबम दुनियाभर में आतंक के खिलाफ बड़ी खतरे की घंटी है, और अब पाकिस्तान के लिए बड़ी खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गयी है. भारतीय और अमेरिकी जानकार बता रहे हैं कि अफगानिस्तान में आतंक पाकिस्तान की वजह से है और वहां के आतंकी अड्डों पर बमबारी के बारे में अमेरिका को सोचना चाहिए.

पाकिस्तानी सीमा से सिर्फ 15 किमी दूर

अमेरिका ने अब तक का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराया तो अफगानिस्तान में है लेकिन उसके धमाके ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है. बम अफगानिस्तान में गिरा लेकिन डर पाकिस्तान को हुआ. अमेरिका ने जहां बम गिराया है वो अफगानिस्तान के अचिन जिले में आता है, ये पूर्वी नंगरहर इलाका है जहां बम ने आईएस आतंकियों का सफाया किया, और ये पाकिस्तानी सीमा से सिर्फ 15 किमी दूर है.

पाकिस्तान का एक बड़ा शहर पेशावर यहां से महज़ 82 किमी है. यानि एक तरह से अमेरिका का ये सबसे बड़ा बम पाकिस्तान के दरवाज़े पर गिरा है. इसे पाकिस्तान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी भी कही जा सकती है, क्योंकि ट्रंप सहित पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान ही आतंकियों को पैदा करता है. अमेरिका ने बहुत बड़े पैमाने पर चेतावनी दी है. चीन को, पाकिस्तान को, जो भी दहशतगर्दों के साथ जुड़ेगा और जो भी दुनिया की शांति को चुनौती देगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमेरिका करने के लिए तैयार है.

3 किलोमीटर के दायरे में खत्म हो जाती है इंसानों के सुनने की क्षमता 

MOAB यानि मदर ऑफ ऑल बॉम्स तीस फीट लंबा और करीब 9700 किलो वजनी है. बम का असर करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में होता है और जहां ये गिरता है वहां करीब 300 मीटर चौड़ाई का गड्ढा बन जाता है. इसके दायरे में आने वाली इमारतें खाक में मिल जाती हैं. ऑक्सीज़न पलक झपकते खत्म हो जाती है. इंसानों की पल भर में मौत हो जाती है. इतनी गर्मी पैदा होती है कि दायरे में मौजूद पानी भाप बनकर उड़ जाता है. यही नहीं तीन किलोमीटर के दायरे में मौजूद इंसानों के सुनने की क्षमता खत्म हो जाती है. इतने बड़े बम का इस्तेमाल पहली बार किया गया है, यही नहीं ट्रंप ने इस बम के ज़रिए साफ कर दिया है कि अब ओबामा शासन वाली नरमी नहीं चलेगी बल्कि आतंकियों पर ऐसे बड़े हमले बार-बार होते रहेंगे. अगर आप देखें कि पिछले आठ हफ्तों में वहां पर क्या हुआ और इसकी तुलना आप पिछले आठ सालों में उठाए गए कदमों से करें तो आपको एक बड़ा बदलाव नजर आएगा, बड़ा बदलाव.

पहले भी ड्रोन के ज़रिए हमला करता रहा है अमेरिका पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों में अमेरिका पहले भी ड्रोन के ज़रिए हमला करता रहा है, लेकिन ट्रंप ने पाक सीमा के बेहद करीब सबसे बड़े बम को गिराकर संदेश दे दिया है कि आतंकियों को पाकिस्तान ने नहीं रोका तो बम गिराने का अगला नंबर उसका भी हो सकता है. इस बॉम्बिंग से फायदा नहीं होगा जबतक पाकिस्तान के ऊपर कड़ा रवैया नहीं अपनाया जाएगा, तबतक आतंकवाद पर लगाम नहीं मिलेगी, क्योंकि इन्हें वहीं से ट्रेनिंग मिलती है और वहीं से हथियार मिलता है. अमेरिका ने मदर ऑफ ऑल बॉम्स का पहला परीक्षण इराक युद्ध के दौरान 2003 में किया था, बाद में रूस ने इससे चार गुना ज्यादा ताकतवर बम बनाया जिसे FOAB यानि 'फादर ऑफ ऑल बॉम्स' कहा जाता है, लेकिन सवाल फिर भी बना हुआ है कि क्या दरवाजे पर बम फटने से पाकिस्तान के होश ठिकाने आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget