एक्सप्लोरर

पीएनबी घोटाले के लिए मनमोहन-मोदी दोनों सरकारें जिम्मेदार, आरबीआई भी रहा नाकाम

साढे 11 हजार करोड रुपये के घोटाले की जांच के दौरान अब ये साफ होने लगा है कि ये घोटाला यूपीए के राज से ही शुरू हुआ. एनडीए के राज में पीएनबी स्कैम और फला फूला.

नई दिल्लीः पीएनबी के महाघोटाले में जांच एजेंसी को जो दस्तावेजों का पुलिंदा सौंपा गया उससे ये जाहिर हुआ कि इसे पकड़ने में यूपीए और एनडीए दोनों ही सरकारें फेल रही. इतना ही नहीं इसके साथ ही आरबीआई को भी घोटाले की भनक नहीं लग पाई. घोटाले के बाद जागे आरबीआई ने एक सप्ताह पहले रोलबैक पर रोक लगाई है.

साढे 11 हजार करोड रुपये के घोटाले की जांच के दौरान अब ये साफ होने लगा है कि ये घोटाला यूपीए के राज से ही शुरू हुआ. एनडीए के राज में पीएनबी स्कैम और फला फूला. यूपीए और एनडीए दोनों ही सरकारें बैकिंग सिस्टम के भीतर जारी इस गड़बड़झाले को पकड़ने में नाकाम रही.

सूत्रों के मुताबिक पीएनबी ने जांच एजेंसियो को दस्तावेजों का नया जखीरा सौप दिया है और इन दस्तावेजो की आरंभिक जांच के दौरान पता चला है कि दोनों सरकारों के साथ आरबीआई भी इस घोटाले को पकड़ने मे नाकाम रहा जबकि उसके ऑडिटर इस बैंक की आडिट भी करते थे.

सूत्रों के मुताबिक घोटाले की नींव 2011 में ही पड़ी जिस दौरान यूपीए की सरकार थी

. पीएनबी घोटाले में मार्च 2011 में पहली बैंक गारंटी दी गई. . उस बैंक गारंटी के जरिए जून 2011 तक पहली रकम निकाली गई. . इसके बाद मामा-भांजे के रोलबैक लेने का खेल शुरू हुआ .  रोलबैक का मतलब है कि नया कर्ज लेते गए पर पुराना चुकाया नहीं . और उसे ब्याज के साथ और आगे के लिए बढ़वाकर. फिर नया लोन ले लिया गया

इस तरह से धीरे धीरे ये घोटाला बढ़ता गया और 7 साल बाद यानी 2018 में साढ़े 11 हजार करोड़ तक पहुंच गया. जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में भी लगी हैं कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने पुराने कर्ज की कितनी धनराशि वापस की है. इसी जांच से इस बात का खुलासा भी हो पाएगा कि कितना घोटाला यूपीए के वक्त हुआ और कितना एनडीए के वक्त हुआ.

पीएनबी घोटला: घोटाला केस में आज क्या हुआ, जानें सारे अपडेट PNB घोटाला: उद्योगपति मुकेश अंबानी के चचेरे भाई विपुल अंबानी से हुई पूछताछ PNB घोटाला: नीरव मोदी जैसों को उनकी असली जगह पहुंचाएंगे पीएम मोदी- रामदेव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
Explained: चीन क्यों धराधर खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धराधर खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget