एक्सप्लोरर

टीचर के मर्डर पर यूपी में ब्राह्मण पॉलिटिक्स, मुंबई में शिवसेना भी दुखी

आम आदमी पार्टी का यूपी में कोई जनाधार नहीं है. राज्य में चुनाव 2022 में है. लेकिन आम आदमी पार्टी अभी से एक्टिव हो गई है. पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपने कुछ नेताओं को लखनऊ से सीतापुर भेज दिया.

नई दिल्ली: चुनाव तो बिहार में है. लेकिन माहौल यूपी में भी कम गर्म नहीं है. विपक्षी पार्टियां योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी साबित करने में जुटी हैं. बस मौक़ा मिलना चाहिए. आज विपक्ष को ये अवसर मिल गया. सीतापुर में एक रिटायर्ड टीचर कमलेश मिश्र की हत्या हो गई. ये घटना तब हुई जब वे पूजा करने जा रहे थे. कमलेश की हत्या के बहाने योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए जाने लगे. पिछले कुछ महीनों से उन्हें ब्राह्मण विरोधी बताने की मुहिम चल पड़ी है. सीतापुर में मारे गए कमलेश भी संयोग से ब्राह्मण जाति के हैं .बस विपक्ष को तो जैसे इसी बात का इंतज़ार था.

आम आदमी पार्टी का यूपी में कोई जनाधार नहीं है. राज्य में चुनाव 2022 में है. लेकिन आम आदमी पार्टी अभी से एक्टिव हो गई है. पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपने कुछ नेताओं को लखनऊ से सीतापुर भेज दिया. कमलेश मिश्र के परिवार से मिलने. लेकिन पुलिस ने पहले ही आप के नेताओं को हिरासत में ले लिया. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इसे ग़लत बताया. उन्होंने ट्वीट किया, "योगीजी के राज में ब्राह्मणों की हत्या हो सकती है, लेकिन लोग शोक भी व्यक्त नहीं कर सकते." संजय लगातार योगी सरकार पर हमलावर रहे हैं. यूपी पुलिस उन पर कई मुक़दमे कर चुकी है.

कगंना रनौत और रिया चक्रवर्ती को लेकर शिवसेना इन दिनों बीजेपी के निशाने पर है. यूपी में शिवसेना के कार्यकर्ता गिनती के हैं. लेकिन सीतापुर की घटना की आड़ में पार्टी अब योगी आदित्यनाथ के पीछे पड़ गई है. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, “यूपी में एक जाति विशेष के लोगों की हत्या हो रही है.” प्रियंका ने तो मोदी सरकार को भी इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया. उन्होंने जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. समाजवादी पार्टी ने भी कमलेश मिश्र के हत्यारों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग की है.

सब मिल कर योगी आदित्यनाथ की छवि ब्राह्मण विरोधी बनाने में लगे हैं. अचानक से सबको इस समाज के लोगों की चिंता होने लगी है. ये चिंता चुनावी है. यूपी में क़रीब 11 प्रतिशत ब्राह्मण वोटर हैं. उन्हें खुश करने के लिए इन दिनों तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने तो परशुराम की 108 फ़ीट मूर्ति लगाने का एलान किया है. तो मायावती ने परशुराम के नाम पर अस्पताल बनाने की घोषणा कर दी है. कांग्रेस में जितिन प्रसाद परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी की मांग कर रहे हैं. कुल मिला कर ब्राह्मण वोट का बाज़ार सज गया है. वैसे यूपी के ब्राह्मणों ने 2017 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का साथ दिया.

ये भी पढ़ें:

ड्रग्स एंगल में हो रही पूछताछ में NCB को दिए रिया ने बॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम, सारा अली खान का नाम भी शामिल 

कोरोना महामारी के चलते दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा, इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget