एक्सप्लोरर

टोल पर नेताओं की दबंगई: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर धरने पर बैठे सपा सांसद, BJP विधायक ने कर्मचारी को पीटा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर समाजवाजी पार्टी के सांसद धरने पर बैठ गए. तो वहीं बुलंदशहर में बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ मारपीट की है.

लखनऊ: टोल प्लाजा पर नेताओं की दबंगई अब आम बात हो गई है.ऐसे नेता अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करने से बिल्कुल भी संकोच नहीं करते. टोल प्लाजा पर धरने और कर्मचारियों के साथ मारपीट के दो मामले उत्तर प्रदेश से आए हैं. यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर समाजवाजी पार्टी के सांसद धरने पर बैठ गए. तो वहीं बुलंदशहर में बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ मारपीट की है.

कुर्सी लेकर धरने पर बैठे सपा सांसद

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी सुखराम मंगलवार को अपनी मर्सिडीज कार से नई दिल्ली से कानपुर जा रहे थे. तभी सिरसागंज के पास कठफोरी टोल पर कर्मचारियों ने टोल के पैसे मांग लिए, जिसपर सांसद जी ने अपना आई कार्ड दिखाया. आरोप है कि इसके बाद भी टोल कर्मचारी टोल लेने पर अड़ा रहा, जिससे चौधरी सुखराम नाराज हो गये और गाड़ी से उतर गये और धरने पर बैठ गए.

सुखराम यादव ने टोलकर्मियों को चेतावनी भी दी कि वो इसकी शिकायत केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से करेंगे. करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद जब टोलकर्मियों ने सांसद जी को लिखित माफीनामा सौंपा तब जाकर सांसद जी अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए.

यूपी: योगी के मंत्री बोले- पड़ोसी देशों से मुस्लिम शरणार्थी के रूप में नहीं, घुसपैठिए के रूप में आते हैं

बता दें पहले टोल पर सांसद और विधायकों को छूट नहीं मिलती थी. योगी सरकार ने मई 2018 से सांसदों, विधायकों और विधानपरिषद के सदस्यों को भी टोल टैक्स में छूट देने की व्यव्स्था की है.

बीजेपी विधायक की दबंगई का वीडियो वायरल

बुलंदशहर के डिबाई से बीजेपी विधायक अनिता लोधी की गाड़ी पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद से आ रही थी. गाड़ी पर फास्ट टैग ना लगे होने की वजह से टोल के कर्मचारियों ने विधायक जी की गाड़ी को फास्ट टैग की लाइन में लगने से रोक दिया. इसी बात से झल्ला कर विधायक के ड्राइवर ने टोल कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद टोल के दूसरे कर्मचारी पहुंच गए.

हंगामा बढ़ता देख विधायक अनिता लोधी अपनी गाड़ी से उतरीं. समझाने की बजाए वो खुद इस हंगामे में शामिल हो गईं. जिसके बाद उनके समर्थकों ने टोल कर्मचारी के साथ मारपीट शुरु कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि पीड़ित ने अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही मामले में कड़ी कारवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

बंगाल बीजेपी ने बुकलेट जारी कर कहा- CAA के बाद देश भर में लागू होगा NRC

दिल्ली: अमित शाह ने उठाए कैमरे लगवाने के वादों पर सवाल, सिसोदिया ने जारी की उन्हीं की CCTV फूटेज JNU हिंसा के 3 दिन बाद भी दिल्ली पुलिस खाली हाथ, पोस्टर जारी कर लोगों से सबूत देने को कहा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget