एक्सप्लोरर

बंगाल बीजेपी ने बुकलेट जारी कर कहा- CAA के बाद देश भर में लागू होगा NRC

इससे पहले विपक्षियों के आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए नागरिकता कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर अपनी राय साफ की थी.

कोलकाताः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी विवाद के बीच पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा है कि अब राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को देश में लागू किया जाएगा. पश्चिम बंगाल बीजेपी ने बंगाली भाषा में बुकलेट जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. प्रदेश बीजेपी की ओर से 23 पन्नों के इस बुकलेट में कई सवालों के जवाब दिए गए हैं. बुकलेट जारी करने के पीछे की वजह है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर लोगों के बीच फैले भ्रम को दूर किया जाए.

सवालिया लहजे में बुकलेट में पूछा गया है कि इसके बाद क्या एनआरसी लाया जाएगा? इसकी कितनी जरूरत है? और एनआरसी आने पर क्या असम की तरह हिन्दुओं को डिटेंशन सेंटर में जाना पड़ेगा? जैसे कई सवाल हैं.

NRC के कारण हिंदुओं को डिटेंशन सेंटर नहीं जाना पड़ेगा

इन सवालों के जवाब में कहा गया है-

- एनआरसी लागू किया जाएगा.

- केंद्र सरकार एनआरसी लागू करना चाहती है.

- एनआरसी लागू होता है तो किसी भी हिंदुओं को डिटेंशन सेंटर नहीं जाना पड़ेगा.

- सीएए कानून के जरिए उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी.

नागरिकता कानून में संशोधन को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है. विपक्षी दलों के नेता लगातार सरकार पर इस हमला कर रहे हैं. विपक्ष आरोप लगा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को जब एनआरसी से जोड़कर देखा जाएगा तो यह घातक साबित हो सकता है.

घुसपैठियों को निकालेंगे बाहर

बंगाल बीजेपी ने कहा है कि हिंदू धर्मे के किसी विदेशी व्यक्ति को डिटेंशन सेंटर में नहीं रहना होगा. सरकरा उनके लिए सीएएए के जरिए भारतीय नागरिकता देने का रास्ता निकाल ली है.

बीजेपी ने कहा है, ''मौजूदा समय में असम और पश्चिम बंगाल में करीब 2 कोरड़ घुसपैठी रह रहे हैं. इन घुसपैठियों को चिन्हित कर बीजेपी देश से बाहर निकालेगी.

पीएम मोदी दे चुके हैं सफाई

इससे पहले विपक्षियों के आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित कर नागरिकता कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर अपनी राय साफ की थी.

रामलीला मैदान में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षियों पर हमला भी बोला था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि एनआरसी नहीं लागू किया जाएगा.

सीएए, एनआरसी को लेकर बंगाल में ‘पहरेदार’ बनाम ‘चौकीदार’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएंगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएंगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget