एक्सप्लोरर

किसानों की कर्ज माफी पर एक्शन में योगी सरकार

नई दिल्ली: योगी सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने पर विचार करने के लिए मंत्रियों औऱ अफसरों के साथ बैठक की है. किसानों के कर्ज माफ करने के लिए योगी सरकार केंद्र सरकार से लोन लेने पर विचार कर रही है. मतलब केंद्र की मदद से यूपी सरकार किसानों का कर्ज माफ करने की तैयारी में जुट गई है. सीएम आदित्यनाथ ने लखनऊ में मंत्रियों के साथ बैठक की. किसानों की कर्ज़ माफ़ी का मामला इन दिनों सुर्ख़ियों में है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने सरकार बनने पर लघु और सीमांत किसानों का कर्ज़ माफ़ करने का ऐलान किया था. अटकलें थीं कि कर्ज़ माफ़ी का भार केंद्र सरकार उठाएगी लेकिन सरकार ने साफ़ कर दिया है कि इसका भार राज्य सरकार को ही उठाना पड़ेगा. पिछले साल 18 नवंबर को केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जो लिखित जानकारी दी है उसके मुताबिक़ देश के किसानों पर अलग अलग बैंकों का लगभग 12 लाख 60 हज़ार करोड़ रूपया बक़ाया है. केंद्र सरकार के मुताबिक 30 सितंबर 2016 तक किसानों पर कुल 12 लाख 60 हज़ार करोड़ रूपये का कर्ज़ है. इनमें 7 लाख 75 हज़ार करोड़ रूपया फ़सली कर्ज़ है जबकि 4 लाख 85 हज़ार करोड़ रूपया अवधि कर्ज़ है. सबसे ज्यादा कर्ज़ देश के वाणिज्यिक सरकारी बैंकों का बकाया है जो लगभग 9 लाख 57 हज़ार करोड़ रूपया यानि 76 फीसदी है. सहकारी बैंकों का 1 लाख 57 हज़ार करोड़ रूपया बाक़ी है जबकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का किसानों पर बकाया 1 लाख 45 हज़ार करोड़ रूपया बकाया है. इनमें फ़सली और अवधि, दोनों तरह के कर्ज़ शामिल हैं. केवल उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दिसंबर तक 60,179 करोड़ रूपये किसानों को कर्ज़ के तौर पर बांटे जा चुके हैं देश में किसानों की संख्या कितनी है और उन किसानों के पास ज़मीन कितनी है ? 2011 की जनगणना के मुताबिक़ देश में क़रीब 11 करोड़ 90 लाख खेती करने वाले लोग हैं. इनमें खेतिहर मज़दूरों का आंकड़ा शामिल नहीं है. ये देश की कुल श्रम बल संख्या 48 करोड़ का लगभग 24.6 फीसदी है. रोचक बात ये है कि 1951 में खेती करने वाले लोगों का अनुपात 50 फीसदी था. वहीं 2015 की कृषि आधारित गणना के मुताबिक़ इनमें से 67 फीसदी वैसे छोटे किसान हैं जिनके पास 1 हेक्टेयर से कम भूमि है. जबकि केवल 1 फीसदी किसानों के पास 10 हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन है ये मुद्दा सियासी तौर पर हमेशा से संवेदनशील रहा है. ऐसे में कर्ज़ देने वाली एजेंसियां चाहे कुछ भी कहें लेकिन सरकारें किसानों को राहत के नाम पर समय समय पर कर्ज़ माफ़ी स्कीमों की घोषणाएं करती रही हैं. हाल में उत्तर प्रदेश के चुनावों में भी बीजेपी ने ऐसा ही वादा किया है. हालांकि मोदी सरकार बार-बार ये बात कह रही है कि इन कर्ज़ माफ़ी में केंद्र की कोई भूमिका नहीं होगी और इसका भार भी उन्हीं राज्यों को उठाना पड़ेगा जो ये फ़ैसला करेंगे. योगी आदित्यनाथ धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modis Meet With CM LIVE: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले पर विपक्ष लाल, सागरिका घोष बोलीं- 'सरकार फेल हुई'
PM Modis Meet With CM LIVE: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले पर विपक्ष लाल, सागरिका घोष बोलीं- 'सरकार फेल हुई'
India Petrol-Disel Price: पेट्रोल-डीजल पर अचानक 10 रुपए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी क्यों घटाई, ये है इसके पीछे की बड़ी वजह
पेट्रोल-डीजल पर अचानक 10 रुपए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी क्यों घटाई, ये है इसके पीछे की बड़ी वजह
Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान
क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? भारत सरकार ने बताया, हरदीप पुरी का सामने आया बड़ा बयान
भूख से लगातार रो रही थी 6 महीने की बच्ची, मां ने गुस्से में ले ली जान, नाक-मुंह दबाकर रोक दी सांस
भूख से लगातार रो रही थी 6 महीने की बच्ची, मां ने गुस्से में ले ली जान, नाक-मुंह दबाकर रोक दी सांस

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget