एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh Election: यूपी में बीजेपी का पंचायत से विधानसभा विजय का फॉर्मूला! 13 जुलाई से शुरू होगा ये कार्यक्रम

Uttar Pradesh Election: सीएम योगी ही अगले यूपी चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए यूपी बीजेपी के पदाधिकारियों की 15 जुलाई को बैठक बुलाई गई है.

Uttar Pradesh Election: पार्लियामेंट से लेकर पंचायत तक यूपी में बीजेपी ने हर चुनाव अपने नाम किया. बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह ने ही कहा था कि संसद से लेकर पंचायत तक बीजेपी का कब्जा होना चाहिए तो यूपी में ऐसा ही हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह का वो सपना पूरा कर दिखाया. अब बीजेपी की तैयारी पंचायत से यूपी विधानसभा चुनाव जीतने की है.

पार्टी के रणनीतिकारों ने इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया है. इस पर काम भी शुरू हो गया है. फॉर्मूला कुल मिलाकर यही है कि जिसकी हवा होती है या बनती है, चुनाव में जीत उसे ही नसीब होती है. बीजेपी अब चुनाव के हिसाब से अपनी हवा बनाने में जुटी है. यही हवा बनाने के लिए पंचायत में मिली जीत को लॉन्चिंग पैड बनाया गया है. पंचायत से लेकर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत चुके नेताओं का स्वागत सत्कार शुरू हो गया है.

भव्य तरीके से हो कार्यक्रम

बीजेपी ने अपने सभी जिला यूनिट से कहा है कि इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से किया जाए. जिला पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख बने लोगों को मान सम्मान देकर एक बड़ा मैसेज देना चाहती है. इसलिए इलाके के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को इस मौके पर मौजूद रहने को कहा गया है. पार्टी चाहती है कि सभी बड़े नेताओं के साथ रहने से संदेश जाएगा कि बीजेपी एकजुट है. एकता में ही ताकत है.

13 जुलाई से शुरू होकर ये कार्यक्रम लंबा चलेगा. इसी बहाने कोरोना की दूसरी लहर के बाद घरों में बैठ गए बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक एक्टिव होंगे. इनके एक्टिव होने से बूथ मैनेजमेंट से लेकर चुनाव प्रचार तक पार्टी के लिए विरोधियों से मुकाबला करना आसान होगा. पहले पंचायत और फिर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मिली जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी तक ने सीएम योगी से लेकर यूपी बीजेपी को बधाई दी.

सीएम योगी होंगे चेहरा

सीएम योगी ही अगले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. इसीलिए जीत का सेहरा उनके सिर बांधा जा रहा हैं. आखिर उनकी ही अगुवाई में पार्टी को चुनाव प्रचार में जाना है. इसी रणनीति पर चर्चा करने के लिए यूपी बीजेपी के पदाधिकारियों की 15 जुलाई को बैठक बुलाई गई है. अगले दिन प्रदेश कार्य समिति की मीटिंग होगी. जिसे बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें: अखिलेश के बाद अब मायावती ने ATS के ऑपरेशन पर उठाए सवाल, कहा- चुनाव से पहले ही ऐसा क्यों होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: जामिया यूनिवर्सिटी में लगे आपत्तिजनक नारे, हिरासत में इमरान मसूद
LIVE: जामिया यूनिवर्सिटी में लगे आपत्तिजनक नारे, हिरासत में इमरान मसूद
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget