एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बिजनौर में सपा और आरएलडी में तकरार, दोनों पार्टियों ने उतारे अपने-अपने उम्मीदवार

Bijnor: यूपी में समाजवादी पार्टी और आरएलडी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन बिजनौर सदर सीट को लेकर विवाद बना हुआ है, क्योंकि गठबंधन के बावजूद दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी यहां से उतारे हैं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की शुरुआत पश्चिम से होगी. 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी में वोट डाले जाएंगे. इसमें बिजनौर भी शामिल है. यहां की बिजनौर सदर सीट अहम सीट मानी जाती है. सूबे में समाजवादी पार्टी और आरएलडी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन बिजनौर सदर सीट को लेकर विवाद बना हुआ है, क्योंकि गठबंधन के बावजूद दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी यहां से उतारे हैं. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या गठबंधन के दोनों साथी यहां से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. 

बिजनौर सदर सीट से आरएलडी की तरफ से डॉक्टर नीरज चौधरी लड़ रहे हैं तो वहीं सपा के डॉक्टर रमेश तोमर मैदान में हैं. हालांकि रमेश तोमर ने अब तक नामांकन नहीं किया है. लेकिन वह खुद को गठबंधन का चेहरा बता रहे हैं और इस सीट से दावेदारी ठोकते हुए नजर आ रहे हैं. आज नामांकन का आखिरी दिन है, ऐसे में सवाल ये है कि क्या सपा के रमेश तोमर भी नामांकन दाखिल करेंगे. 

नीरज चौधरी ने किया जीत का दावा

आरएलडी के नीरज चौधरी ने अपनी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा, 'आरएलडी किसानों और मजदूरों की पार्टी है. ये गठबंधन किसानों और मजदूरों का गठबंधन है. उन्होंने कहा कि इस बार मैं बड़े अंतर से जीतने जा रहा हूं. यहां पर हिंदू और मुसलमान गठबंधन के साथ हैं.'

नीरज ने आगे कहा, 'यहां पर सपा का कोई प्रत्याशी नहीं है. उन्होंने रमेश तोमर के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि कोई ऐसे कैसे कह सकता है. पार्टी हाईकमान ही चेहरा तय करता है. बीजेपी ये मुद्दा उछाल रही है. सारा विवाद दो दिन में सुलझ जाएगा.'

उधर, रमेश तोमर ने कहा, 'सपा ने उन्हें पार्टी का सिंबल दिया है और गठबंधन का चेहरा वही है. मैं सपा का कार्यकर्ता हूं और लंबे समय से पार्टी में हूं. अखिलेश यादव ने सिंबल देकर मुझे यहां से चुनाव लड़ने के लिए भेजा.' उन्होंने कहा कि हम गठबंधन के सारे नेता का सम्मान करते हैं लेकिन मेरs नेता अखिलेश यादव हैं. बता दें कि बिजनौर जिले में विधानसभा की 8 सीटें हैं. 2017 में बीजेपी ने 6 और सपा ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी.

मतदाताओं की संख्या

बिजनौर सदर पर कुल 373654 वोटर हैं जिसमें 196394 पुरुष और 177260 महिलाएं शामिल हैं. जातिगत आंकड़े की बात करें तो इस सीट पर 1 लाख 70 हज़ार क़रीब मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है. 70 हजार के करीब जाट हैं. 52 हजार के करीब दलित और 22 हजार के लगभग सैनी वोट हैं.

2017 का रिपोर्ट कार्ड

साल 2017 में हुए चुनावों में बीजेपी की सूची चौधरी को 1,05548 वोट पड़े और इसी के साथ वो चुनाव जीत गईं. वहीं, एसपी की रुचि वीरा को 78267 वोट ही मिले.

ये भी पढ़ें-UP Election 2022: लखनऊ कैंट सीट बीजेपी के लिए बनी 'सिरदर्द', तीन दावेदारों में किसे देगी टिकट?

RRB NTPC Protest: Khan Sir ने Youtube पर की छात्रों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget