एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 'पहले सपा के गुर्गे और बहन जी का हाथी राशन खा जाते थे', योगी आदित्यनाथ का सियासी वार

सीएम योगी ने कहा कि कोरोनाकाल में बिना भेदभाव के दो बार मुफ्त राशन बांटा गया और हमारी सरकार में सुरक्षा व सम्मान सबके लिए है, लेकिन गरीबों के हिस्से पर डाका डालने का हक किसी को नहीं है.

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि गरीबों के हक पर कैसे डाका डाला जाता है, इसका उदाहरण सपा और बसपा हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले गरीबों से जुड़ी योजनाओं पर डकैती पड़ती थी और सपा के गुर्गे और बहन जी (बसपा प्रमुख मायावती) का हाथी राशन खा जाते थे.

सातवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले शनिवार को आजमगढ़ और भदोही जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने BJP सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा. योगी ने कोरोना वायरस महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि हमने सबको मुफ्त में टीका लगवाया है, लेकिन अगर सपा या बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन की कालाबाजारी की जाती.

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में बिना भेदभाव के दो बार मुफ्त राशन बांटा गया और हमारी सरकार में सुरक्षा व सम्मान सबके लिए है, लेकिन गरीबों के हिस्से पर डाका डालने का हक किसी को नहीं है. सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सपा का विकास कब्रिस्तान की दीवारें बनाना था, लेकिन हमने सभी तीर्थों, स्मारकों और महापुरुषों के स्थलों का जीर्णोद्धार कराने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम और मां विंध्यवासिनी धाम प्रदेश को नई पहचान दिला रहे हैं.मुख्यमंत्री ने दावा किया कि छह चरणों के बाद ही भाजपा पूर्ण बहुमत से काफी आगे है, जिसके मद्देनजर विरोधियों ने विदेश भागने की तैयारी कर ली है. योगी ने कहा कि 2017 के पहले की सरकारों की कार्य पद्धति आपने देखी होगी, उस समय बिजली ही नहीं मिल पाती थी, लेकिन आज बिजली आती है और बिना भेदभाव के सबको पर्याप्त बिजली मिल रही है.

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कारण ही आज भदोही के कालीन उद्योग को वैश्विक मंच पर मान्यता मिल रही है और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. योगी ने कहा कि विकास और बुलडोजर दोनों साथ-साथ चलें, इसके लिए दमदार सरकार चाहिए. आजमगढ़ में एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि वर्ष 2007 में आजमगढ़ के एक कॉलेज में अजित राय की निर्मम हत्या सिर्फ इसलिए की गई, क्योंकि उन्होंने ‘वंदे मातरम’ गाने की बात कही थी. उन्होंने दावा किया कि ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने वाले हर संगठन, हर राजनीतिक दल को आजमगढ़ की जनता खारिज कर देगी.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की NATO पर भड़के, रूस के 10 हजार सैनिकों को मारने का किया दावा 

ये भी पढ़ें-  Ukraine Russia War: अमेरिका और सहयोगी देशों ने पुतिन पर लगाया यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर हमला करने का आरोप, रूस ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget