एक्सप्लोरर

Updates: गाजियाबाद में मोमबत्ती कारखाने में लगी भीषण आग, छह महिला श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत

प्रशासन ने हादसे में मरने वाले सभी श्रमिकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोमबत्ती बनाने वाले एक कारखाने में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे वहां काम करने वाली छह महिला श्रमिकों समेत आठ लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 16 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है. हादसे में घायल तीन श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मोदी नगर के बखरवा गांव में स्थित कारखाने में दिन में करीब चार बजे आग लग गई, जिसके तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन के दो वाहन मौके पर पहुंचे. इस कारखाने में अति ज्वलनशील पदार्थ का स्टॉक था.

पुलिस ने कहा कि कारखाने के अंदर एक दर्जन से अधिक श्रमिक मौजूद थे और इस दौरान हुए विस्फोट से छत गिर गई और इमारत भी चपेट में आ गई. पुलिस ने अब भी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या आठ है. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटने के बाद ही घायलों और मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा.

सीएम योगी ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी से जांच रिपोर्ट तलब की जोकि आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे. कारखाना किराए के घर में चलाया जा रहा था.

कारखाने का मालिक फरार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''कारखाना अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. आमतौर पर जन्मदिन केक पर लगाए जाने वाली मोमबत्तियां कारखाने में बनायी जा रही थीं. इन मोमबत्तियों में आमतौर पर बेहद कम मात्रा में विस्फोटक पदार्थ होता है, ऐसे में ये घरों और उत्सवों में उपयोग की जाती हैं.'' इस बीच, क्षेत्र की पुलिस चौकी के प्रभारी को कथित तौर पर कर्तव्य में उपेक्षा के लिए निलंबित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इमारत के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कारखाने का मालिक फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

प्रशासन ने हादसे में मरने वाले सभी श्रमिकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी और उन्हें निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल के दो आतंकी कोरोना से संक्रमित पाए गए, पुलिस ने दी जानकारी

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 6555 केस, अब तक 8822 लोगों को लील गया कोरोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
Parliament Monsoon Session Day 9 Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास
Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget