एक्सप्लोरर

एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा- अभूतपूर्व चुनौती का समाना कर रहा है देश, संकट की घड़ी में देशवासियों के साथ नौसेना

नौसेनाध्यक्ष के मुताबिक, अभी हमारे कुल नौ (09) युद्धपोत इस ऑपरेशन में जुटे हुए हैं और अबतक पांच युद्धपोत 21 कंटनेर कुवैत, कतर, बहरीन और सिगांपुर से लेकर भारत के अलग-अलग बंदरगाह पहुंच चुके हैं. आने वाले दिनों में दूसरे युद्धपोत भी कंटनेर और दूसरे मेडिकल उपकरण लेकर लौट चुके हैं.

नई दिल्लीः कोरोना संकट आजादी के बाद पहली सबसे बड़ी और अभूतपूर्व मानवीय चुनौती है जो हमारा देश झेल रहा है. लेकिन नौसेना को इस संकट की घड़ी में देशवासियों का साथ देना है. ये कहना है नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह का.

नौसेना प्रमुख के मुताबिक, देश का शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा जो इस कोरोना संकट से अछूता रहा होगा. लेकिन क्योंकि देश ने हमें फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए हमारा टीकाकरण किया गया है, जिसके चलते नौसेना के 80 प्रतिशत नौसैनिकों को दोनों कोरोना वैक्सीन लग चुकी हैं.

ऐसे में एडमिरल करमबीर सिंह के मुताबिक, ये वक्त है कि जो हमें देश ने दिया है उसे वापस लौटने का समय है. नौसेना प्रमुख ने ये संदेश देश के सभी नौसैनिक और पूर्व-नौसैनिकों को दिया.

मदद के लिए कोविड हॉस्पिटल और केयर सेंटर स्थापित

एडमिरल करमबीर सिंह के मुताबिक, हमें इस महामारी के दौरान दो तरह से देश की मदद करनी है. पहला है समुद्र-सेतु ऑपरेशन के जरिए, जिसमें नौसेना के वॉरशिप (युद्धपोत) विदेशों से लिक्विड ऑक्सीजन कंटनेर और कोविड से जुड़ी सहायता लेकर आ रहे हैं.

नौसेना प्रमुख के मुताबिक, दूसरी प्राथमिकता राज्यों सरकारों की मदद के लिए कोविड हॉस्पिटल और केयर सेंटर स्थापित करना है. इसके अलावा देश के दूर-दराज के आईलैंड्स से कोरोना से ग्रस्त मरीजों को मैनलैंड लेकर आना है. साथ ही नौसेना के डॉक्टर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ और बैटल-फील्ड असिस्टेंट्स को कोविड हॉस्पिटल्स में तैनात करना है.  

एडमिरल के मुताबिक, आने वाले समय में ये महामारी गांव तक पहुंचने वाली है. ऐसे में हमारे समुद्री-तट से सटे नेवल-बेस इन गांवों को गोद लेकर उनकी हर संभव प्रयास करें. इसके अलावा, उनके मुताबिक, हमें अपने परिवार और पूर्व-नौसैनिकों की पूरी हिफाजत करनी है. एडमिरल ने कहा कि परिवारों की वैक्सीनेशन की कोशिशें भी की जा रही हैं.   

मेजर जनरल एसके सिंह अब बेस ह़ॉस्पिटल के नए कमांडेंट

इस बीच खबर है कि राजधानी दिल्ली स्थित सेना के बेस हॉस्पिटल के कमांडेंट का तबादला कर दिया गया है. कमांडेंट, मेजर जनरल वासु वर्धन का तबादला दिल्ली के ही आरएंडआर यानि रिर्सच एंड रेफरेल हॉस्पिटल कर दिया गया है. लेकिन सेना के सूत्रों ने उन अफवाहों का पूरी तरह खंड किया है जिसमें कहा गया है कि मेजर जनरल वर्धन का तबादला उनके द्वारा रक्षा मंत्रालय के मनमानें आदेशों का पालन ना करने की वजह से हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक, कमांडेंट ने अपना 18 महीने का कार्यकाल पूरा कर लिया था. इसी लिए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के हायर प्लान के लिए उनका तबादला किया गया है. मेजर जनरल एसके सिंह अब बेस ह़ॉस्पिटल के नए कमांडेंट होंगे जो इससे पहले लखनऊ में तैनात थे.

कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत कहां पर है, जानिए टॉप-5 राज्य जहां सबसे ज्यादा कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget